Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»अब फ्री नहीं रहेगा आपका UPI, बैलेंस चेक करने पर कटेंगे पैसे, जानें 1 अगस्त से होने जा रहे कौन से 5 बड़े बदलाव?
    Breaking News

    अब फ्री नहीं रहेगा आपका UPI, बैलेंस चेक करने पर कटेंगे पैसे, जानें 1 अगस्त से होने जा रहे कौन से 5 बड़े बदलाव?

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. अब आपका यूपीआई (Unified Payment Interface) फ्री नहीं रहेगा. इसके इस्तेमाल पर आपको पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. दरअसल, 1 अगस्त (UPI New Rules 1 August) से यूपीआई (UPI) में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पड़ेगा.

    इनमें बार-बार बैलेंस चेक करने पर चार्ज और लिमिट (UPI balance check limit) से ज़्यादा ट्रांजैक्शन पर पेनल्टी जैसे कई नियम शामिल हैं. अगर आप UPI यूजर हैं तो इन बदलावों के बारे में आपका जानना बेहद जरूरी है. तो चलिए एक-एक कर जानते हैं कि आखिर कौन से हैं वो बदलाव?

    UPI में क्या-क्या बदलेगा?

    यूपीआई में एक अगस्त से मुख्य पांच बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. जिनमें शामिल हैं:

    • बैलेंस चेक लिमिट
    • ऑटेपे तय समय पर ही
    • पेमेंट रिवर्सल में लिमिट
    • पेमेंट स्टेटस चेक करने में लिमिट
    • ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखने पर लिमिट

    1. बैलेंस चेक लिमिट

    अभी तक UPI यूजर्स दिन में जितनी बार चाहें, उतनी बार बैलेंस चेक कर सकते हैं. लेकिन अब इसमें लिमिट लगा दी गई है. 1 अगस्त से एक यूजर दिनभर में 50 बार ही बैलेंस चेक कर पाएगा. NPCI (National Payments Corporation of India) के मुताबिक, ये लिमिट इसलिए रखी गई है, ताकि अन्य जरूरी पेमेंट के दौरान सर्वर पर किसी प्रकार का दबाव ना पड़े और यूपीआई पेमेंट में कोई बाधा ना आए.

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    2. ऑटेपे तय समय पर

    आमतौर पर ऑटोपे से पैसे 24 घंटे में कभी डिडक्ट हो जाते हैं. लेकिन अब ये सुविधा सिर्फ सुबह 10 बजे से पहले और दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक ही काम करेगी. तय समय के बाद आप कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे. यानी आपको इसमें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. खासकर उन पेमेंट्स के लिए जो आपने ऑटोपे पर सेट कर रखी हैं. जैसे- यूपीआई के थ्रू एसआईपी, डिजिटल इन्वेस्टमेंट या फिर ओटीटी एप की पेमेंट.

    3. पेमेंट रिवर्सल में लिमिट

    अब चार्जबैक यानी पेमेंट वापस पाने की भी एक लिमिट तय कर दी गई है. अब हर यूजर एक महीने में सिर्फ 10 बार चार्जबैक की रिक्वेस्ट कर सकता है. और किसी एक व्यक्ति या कंपनी से आप सिर्फ 5 बार ही पैसे वापसी की मांग कर सकते हैं.

    4. पेमेंट स्टेटस चेक करने में लिमिट

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    आमतौर पर यूजर दिन में कई बार पेमेंट करने के बाद पेमेंट स्टेटस चेक करते हैं. NPCI ने इस पर भी लिमिट लगा दी है. यानी अब आप एक दिन में पेमेंट स्टेटस 3 बार ही देख पाएंगे. इनमें कम से कम 90 सेकेंड का गैप होना अनिवार्य है.

    5. ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखने पर लिमिट

    अब हर यूजर एक दिन में किसी एक ऐप से सिर्फ 25 बार ही अपने बैंक खाते की डिटेल्स देख सकेगा. इससे बार-बार बैलेंस चेक करने या ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखने पर लिमिट लग गई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know which 5 big changes are going to happen from August 1? money will be deducted on checking balance Now your UPI will not be free
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group