Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Old Pension Scheme: सरकार बोली: पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का कोई प्रस्ताव नहीं
Breaking News

Old Pension Scheme: सरकार बोली: पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का कोई प्रस्ताव नहीं

News DeskBy News DeskAugust 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को कहा कि सरकारी खजाने पर अस्थिर वित्तीय देनदारी के कारण पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। चौधरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने केंद्र और पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) से ओपीएस में वापसी के बारे में सूचित किया है।

उन्होंने कहा, ”पीएफआरडीए अधिनियम, 2013, जिसे पीएफआरडीए (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत निकासी) विनियम, 2015 और अन्य प्रासंगिक विनियमों के साथ पढ़ा जाता है, के तहत कोई प्रावधान नहीं है, जिसके तहत नौकरीपेशा लोगों के संचित कोष– जैसे कि सरकारी अंशदान, एनपीएस के लिए कर्मचारियों के अंशदान के साथ-साथ संचय को वापस किया जा सकता है और राज्य सरकार को वापस जमा किया जा सकता है।”

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए, चौधरी ने कहा कि राज्यों में ओपीएस की बहाली विशेष रूप से राज्य नीति विवेकाधिकार के अंतर्गत आती है।
उन्होंने कहा, ”हालांकि, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने अपनी हालिया राज्य वित्त ऑडिट रिपोर्ट में राज्यों द्वारा ओपीएस को वापस लेने के वित्तीय निहितार्थों को रेखांकित किया है। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) एक परिभाषित योगदान-आधारित योजना है जिसे 1 जनवरी 2004 को या उसके बाद सेवा में शामिल होने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों (सशस्त्र बलों को छोड़कर) के लिए पेश किया गया था।”
चौधरी ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों के लिए पेंशन लाभ में सुधार की दृष्टि से, एनपीएस को संशोधित करने के उपाय सुझाने के लिए तत्कालीन वित्त सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था।

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

हितधारकों के साथ समिति के विचार-विमर्श के आधार पर, एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) पहले ही 1 अप्रैल 2025 से एनपीएस के तहत एक विकल्प के रूप में पेश की जा चुकी है, जिसका उद्देश्य एनपीएस के तहत आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद प्रति माह 10,000 रुपये के न्यूनतम सुनिश्चित भुगतान के साथ मुद्रास्फीति से जुड़े लाभ प्रदान करना है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026
Recent Post

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026

Jamshedpur Traffic: मानगो पुल पर नहीं थम रहा महाजाम…घंटों फंस रहे स्कूली बच्चे और जरूरी काम से निकले लोग

October 10, 2026

Jamshedpur. पीएम मॉल पर टाटा स्टील की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू, जमीन की हुई मापी, गेट सील

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group