Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»होली पर रेलवे मुजफ्फरपुर, पटना, बरौनी के लिए चला रहा 1,200 स्पेशल ट्रेनें, फिर भी मारामारी …
Breaking News

होली पर रेलवे मुजफ्फरपुर, पटना, बरौनी के लिए चला रहा 1,200 स्पेशल ट्रेनें, फिर भी मारामारी …

News DeskBy News DeskMarch 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नई दिल्ली: होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 1,200 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है. इनमें से उत्तर रेलवे 400 ट्रेन चला रहा है. उत्तर रेलवे ने होली के मौके पर अपनी सेवाओं में उल्लेखनीय वृद्धि की है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कल दिल्ली क्षेत्र से 20 विशेष ट्रेनें चलाईं गईं. इस पहल का उद्देश्य त्यौहार मनाने के लिए घर जाने वाले यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का सेवा उपलब्ध कराना हैं. देश के पूर्वी राज्यों के लिए होली के त्यौहार पर पहली बार पूर्व-निर्धारित सामान्य अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई गईं. ये विशेष गाड़ियां पूरे दिन परिचालित की जा रही है. साथ ही यात्रियों को सूचना प्रसारित करके भीड़ को व्यवस्थित करने का प्रयोग किया गया.

होली स्पेशल ट्रेनों की जानकारी अखबारों में प्रचार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समाचार बुलेटिन, एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के जैसे बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी के लोगों में निवास करने वाले लोगों के साथ साझा की जा रही है.आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-पटना, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़, नई दिल्ली-बरौनी आदि जैसे प्रमुख स्थलों की यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गईं.

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

व्यस्त यात्रा अवधि के दौरान, उत्तर रेलवे ने सुचारू संचालन और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक उपाय किए हैं. स्टेशनों पर होल्डिंग क्षेत्र स्थापित किए गए हैं, जो यात्रियों को अपनी ट्रेनों की प्रतीक्षा करने के लिए आरामदायक स्थान प्रदान करते हैं. साथ ही व्यवस्था बनाए रखने और भीड़भाड़ को रोकने के लिए कड़े कतार प्रबंधन प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं. यात्रियों की सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त वाणिज्यिक कर्मचारी और रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

यात्रियों के आवागमन को सुव्यवस्थित करने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए प्लेटफॉर्म के निकास और प्रवेश द्वारों पर क्रॉस मूवमेंट प्रतिबंधित है. उत्तर रेलवे आज दिल्ली क्षेत्र में 25 से ज्यादा होली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. रेलवे ने होली के मौके पर पूरे देश में 1,200 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है. इसमें से उत्तर रेलवे 400 ट्रेन चला रहा है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group