Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NHAI के राजमार्गयात्रा ऐप पर ‘वनटैग’ फास्टैग पोर्टेबिलिटी सेवा उपलब्ध, फास्टैग को बदले बिना बदल सकते हैं सेवा प्रदाता बैंक
    Breaking News

    NHAI के राजमार्गयात्रा ऐप पर ‘वनटैग’ फास्टैग पोर्टेबिलिटी सेवा उपलब्ध, फास्टैग को बदले बिना बदल सकते हैं सेवा प्रदाता बैंक

    News DeskBy News DeskSeptember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी फास्टैग पोर्टेबिलिटी सेवा ‘वनटैग’ अब ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप पर उपलब्ध है। इसके जरिये उपयोगकर्ता वाहन पर लगे फास्टैग को बदले बिना उससे जुड़े सेवा प्रदाता बैंक को बदल सकते हैं। एनएचएआई ने बयान में कहा कि ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप उपयोगकर्ताओं को फास्टैग को एक बैंक से दूसरे बैंक में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में मार्गदर्शन करेगा। फास्टैग उपयोगकर्ता ऐप में लॉगिन करके अपने वाहन का पंजीकरण नंबर दर्ज कर यह जांच सकते हैं कि उनका ‘फास्टैग पोर्टेबिलिटी’ के लिए पात्र है या नहीं।

    इसके बाद मौजूदा सेवा प्रदाता बैंक उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर पर छह अंकों का मोबाइल सत्यापन कोड (एमवीसी) भेजेगा। सत्यापन के बाद उपयोगकर्ता को नया सेवा प्रदाता बैंक चुनना होगा और नए बैंक के साथ ग्राहक सत्यापन तथा वॉलेट शुरू करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

    पोर्टेबिलिटी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद वाहन के पंजीकरण नंबर से जुड़ी मौजूदा फास्टैग आईडी में कोई बदलाव नहीं होगा। यानी उपयोगकर्ता उसी फास्टैग को वाहन पर लगाए रखकर नए बैंक के जरिये उसका इस्तेमाल कर सकेंगे। बयान में कहा गया कि पोर्टेबिलिटी पूरी होने के बाद पुराना सेवा प्रदाता बैंक मौजूदा ‘फास्टैग वॉलेट’ बंद कर देगा और लागू समायोजन के बाद उसमें उपलब्ध राशि वापस कर देगा।

    Red Terror Naxal: एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, झारखंड में दर्ज हैं 17 आपराधिक मामले

    एनएचएआई ने कहा कि ‘इंटरऑपरेबल फास्टैग’ को दोबारा पोर्ट करने से पहले छह महीने की अवधि का अंतर रखना होगा।बयान के अनुसार, ‘वनटैग’ पहल से बार-बार नए फास्टैग बनाने की जरूरत कम होगी, जिससे फास्टैग के प्रबंधन से जुड़ी प्रक्रिया बेहतर होगी और परिचालन, भेजने तथा दोबारा जारी करने की लागत घटेगी।

    एनएचएआई ने कहा कि ‘वनटैग’ से सेवा प्रदाता बैंक बदलने की प्रक्रिया भी सरल होगी, ग्राहकों को अधिक विकल्प मिलेंगे और फास्टैग व्यवस्था अधिक परस्पर-संगत तथा कुशल बनेगी।

    Jharkhand: झारखंड हाइकोर्ट ने 8.86 एकड़ जमीन के अवैध अधिग्रहण और हस्तांतरण से जुड़े आपराधिक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NHAI के राजमार्गयात्रा ऐप पर ‘वनटैग’ फास्टैग पोर्टेबिलिटी सेवा उपलब्ध OneTag' FASTag portability service available on NHAI's Rajmargyatra app; users can switch service provider banks without changing their FASTag. फास्टैग को बदले बिना बदल सकते हैं सेवा प्रदाता बैंक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Red Terror Naxal: एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, झारखंड में दर्ज हैं 17 आपराधिक मामले

    September 19, 2026

    Jharkhand: झारखंड हाइकोर्ट ने 8.86 एकड़ जमीन के अवैध अधिग्रहण और हस्तांतरण से जुड़े आपराधिक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज की

    September 19, 2026

    Tata Group की कंपनियों के शेयर में Black Friday, टाटा केमिकल्स सबसे अधिक टूटे, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स के शेयर भी लुढ़के

    September 19, 2026
    Recent Post

    NHAI के राजमार्गयात्रा ऐप पर ‘वनटैग’ फास्टैग पोर्टेबिलिटी सेवा उपलब्ध, फास्टैग को बदले बिना बदल सकते हैं सेवा प्रदाता बैंक

    September 19, 2026

    Red Terror Naxal: एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, झारखंड में दर्ज हैं 17 आपराधिक मामले

    September 19, 2026

    Jharkhand: झारखंड हाइकोर्ट ने 8.86 एकड़ जमीन के अवैध अधिग्रहण और हस्तांतरण से जुड़े आपराधिक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज की

    September 19, 2026

    Tata Group की कंपनियों के शेयर में Black Friday, टाटा केमिकल्स सबसे अधिक टूटे, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स के शेयर भी लुढ़के

    September 19, 2026

    Jamshedpur: 1.88 करोड़ रुपये से बिष्टुपुर में नया फिल्टर पंप हाउस बना, फिर भी बागबेड़ा कॉलोनी के 1140 क्वार्टरों के लोगों को नहीं मिल रहा नियमित पानी, जानें DC ने क्या दिये निर्देश

    September 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group