Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»छत्तीसगढ़ के आर्केस्ट्रा डांसर की झारखंड के छतरपुर में संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत
Breaking News

छत्तीसगढ़ के आर्केस्ट्रा डांसर की झारखंड के छतरपुर में संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत

News DeskBy News DeskJune 8, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पलामू. पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के महेंद्र पेट्रोल पम्प के समीप किराए के मकान में रहने वाली आर्केस्ट्रा डांसर की संदेहास्पद मौत हो गई. डांसर छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी. उसकी पहचान छत्तीसगढ़ के लखनपुर के नावा पारा निवासी रिया कुमारी ( 20) के रूप में हुई है. मौत की सूचना मिलने पर छतरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. परिजन वर्तमान में अंबिकापुर में किराए के मकान में रहते है.

रिया के साथ में रहने वाली डांसर नीतू कुमारी ने रविवार को बताया कि उक्त कमरे में उसके अलावे तीन डांसर रिया, प्रतिज्ञा, अन्नू और दो लड़के चांद और विष्णु रहते हैं. उनलोगों को शादी विवाह और आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में डांस करने के लिए छतरपुर के एक युवक ने बुलाकर किराए के मकान में रखा हुआ था. तीनों लड़कियां शौच करने बाहर गई, जब वापस लौटी तो रिया को सर में दर्द होने लगा और उल्टी करने लगी जिसके बाद मकान मालिक का बेटा आया और रिया को दो इंजेक्शन लगाया जिसके बाद रिया की हालत और बिगड़ने लगी तो अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिया की संदेहास्पद मौत की सूचना पाकर पुलिस ने रिया के शव को कब्जे में कर थाना ले आई और घटना की सूचना रिया के परिजनों को दी. नीतू ने बताया कि जिस लड़के ने प्रोग्राम में डांस कराने के लिए बुलाया था उसने उनलोगों का पैसा नहीं दिया जिस कारण वे लोग छतरपुर में रह रहें थे. नीतू ने बताया कि एक प्रोग्राम में डांस करने के एवज में दो से ढाई हजार रुपये देने का वादा किया गया पर कई प्रोग्राम करने के बाद भी उनलोगों को पैसा नहीं दिया गया.

JAMSHEDPUR NEWS : दुर्गा पूजा को लेकर सिटी SP ललित मीणा सख्त, नशे और अवैध हथियारों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

स्थानीय लोगों ने बताया कि आर्केस्ट्रा में डांस कराने के नाम पर छत्तीसगढ़ और बंगाल से छतरपुर में सैकड़ों लड़कियों को कई किराए के मकान में रखा गया है. इसकी जांच होनी चाहिए.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : दुर्गा पूजा को लेकर सिटी SP ललित मीणा सख्त, नशे और अवैध हथियारों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :माँ जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो : काले

October 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : दुर्गा पूजा को लेकर सिटी SP ललित मीणा सख्त, नशे और अवैध हथियारों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :माँ जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो : काले

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

October 14, 2026

Jamshedpur: चौका ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर जमशेदपुर आ रही कार के उड़े परखच्चे, मानगो के आजाद बस्ती निवासी रेल अधिकारी जख्मी

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group