Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पहलगाम हमला : TRF ने ली थी जिम्मेदारी, UN की जारी रिपोर्ट में हमले के लिए जिम्मेदार
    Breaking News

    पहलगाम हमला : TRF ने ली थी जिम्मेदारी, UN की जारी रिपोर्ट में हमले के लिए जिम्मेदार

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बायसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की सेंक्शंस मॉनिटरिंग टीम ने बुधवार को अपनी 36वीं रिपोर्ट जारी की, जिसमें इस हमले के लिए आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को जिम्मेदार ठहराया गया है.

    TRF ने पहले ली जिम्मेदारी, फिर मुकरा

    रिपोर्ट के अनुसार TRF ने हमले के दिन 22 अप्रैल को घटनास्थल की तस्वीरें जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली थी. अगले दिन फिर दावा किया, लेकिन 26 अप्रैल को अचानक अपना बयान वापस ले लिया. TRF के प्रवक्ता अहमद खालिद ने कहा कि उनकी वेबसाइट हैक हो गई थी, इसलिए उन्हें गलत तरीके से जिम्मेदार ठहराया गया. इसके बाद किसी अन्य संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली.

    UN की रिपोर्ट में एक सदस्य देश ने दावा किया कि यह हमला पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) की मदद के बिना संभव नहीं था. TRF को LeT का प्रॉक्सी संगठन माना जाता है. हालांकि, एक अन्य देश ने LeT को निष्क्रिय बताकर इन दावों को खारिज किया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    25 अप्रैल को UNSC ने हमले की निंदा में बयान जारी किया, लेकिन उसमें TRF का नाम शामिल नहीं था. पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि उन्होंने दबाव डालकर TRF का नाम हटवाया था.

    अमेरिका ने TRF को आतंकी संगठन घोषित किया

    18 जुलाई को अमेरिका ने TRF को विदेशी आतंकी संगठन (FTO) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकी (SDGT) की सूची में डाला. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, “TRF, लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है, जिसने पहलगाम हमले समेत कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया. यह 2008 के मुंबई हमले के बाद भारत में नागरिकों पर सबसे घातक हमला था.”

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के इस कदम का स्वागत करते हुए X पर लिखा, “TRF पर अमेरिकी प्रतिबंध भारत-अमेरिका के आतंकवाद विरोधी सहयोग को दर्शाता है. आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे.”

    TRF का गठन 2019 में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाए जाने के बाद हुआ. भारत सरकार इसे लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी संगठन मानती है, जो हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के साथ-साथ आतंकी हमलों में शामिल है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Pahalgam attack: TRF had taken responsibility UN held responsible for the attack in report
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group