Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Pak Visa Cancel: पाकिस्तान लौटने की बजाय मरना पसंद करेंगी, कश्मीर में ही रहने दें या फिर ताबूत में भेज दें, पूर्व आतंकियों की पत्नियों ने सरकार से लगायीं गुहार
    Breaking News

    Pak Visa Cancel: पाकिस्तान लौटने की बजाय मरना पसंद करेंगी, कश्मीर में ही रहने दें या फिर ताबूत में भेज दें, पूर्व आतंकियों की पत्नियों ने सरकार से लगायीं गुहार

    News DeskBy News DeskApril 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Srinagar. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पुनर्वासित पूर्व आतंकवादियों की पाकिस्तानी पत्नियों ने कहा है कि वे अपने पुराने देश लौटने के बजाय मरना पसंद करेंगी. पूर्व आतंकवादियों के लिए 2010 की पुनर्वास नीति के तहत कश्मीर आईं पाकिस्तानी महिलाओं ने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें (यहां) रहने दिया जाए या फिर ताबूत में भेज दिया जाए. पूर्व आतंकी से विवाहित एलिजा रफीक 2013 में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की नीति के तहत कश्मीर आई थी.

    इस नीति के तहत उन आतंकवादियों के पुनर्वास की व्यवस्था की गई थी, जो हथियार प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान या पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) गए थे, लेकिन उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया और घाटी में वापस लौटना चाहते थे. वर्तमान में उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में रह रही रफीक ने बताया कि पुलिस ने उसे देश छोड़ने को कहा है. रफीक ने कहा, ‘हमें देश छोड़ने को कहा गया है. मेरे तीन बच्चे हैं. उन्होंने मुझे मेरी सबसे छोटी बेटी को यहां छोड़कर जाने के लिए कहा है. वह छोटी है, मैं उसे यहां कैसे छोड़ सकती हूं.’

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    उसने कहा, ‘मैं अपने पति को यहां कैसे छोड़ सकती हूं. मैंने यहां घर बनाया. हम सरकार की नीति के कारण यहां आए…हमने क्या किया है? इसमें हमारा क्या गुनाह है? हमारे पास मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड है. मैंने चुनाव में मतदान किया.’ रूंधे गले से रफीक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की कि उन्हें कश्मीर में रहने दिया जाए, जो पिछले 12 वर्षों से उसका घर है. रफीक ने कहा, ‘मैं उपराज्यपाल साहब से अपील करती हूं कि कृपया हमारे साथ बेरहमी न करें. हमने कोई पाप नहीं किया है. कृपया हमें यहां रहने दें. अगर नहीं, तो हमें मार दें और हमारी लाशों को सीमा पार भेज दें.’

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    एक और पाकिस्तानी महिला जाहिदा बेगम ने कहा कि वह कश्मीर में शांति से रहना चाहती है. बेगम ने कहा, ‘पुलिस ने मुझे जाने को कहा है. मैं वापस नहीं जाना चाहती. मेरी दो बेटियां हैं, मरियम और आमना. मेरा बेटा फैजान 10 साल का है और वे मुझे उसे यहीं रखने को कह रहे हैं. मैं वापस नहीं जाना चाहती, मुझे माफ कर दें. मैं यहीं रहना चाहती हूं.’ बेगम ने अपना निवास प्रमाण पत्र, आधार, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड दिखाया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि ये सरकार द्वारा जारी किए गए हैं. बेगम ने कहा, ‘इससे मेरे बच्चों की जिंदगी तबाह हो जाएगी. मैं 15 साल से यहां रह रही हूं, मैंने अच्छी जिंदगी जी है और मैं शांति से रहना चाहती हूं. मेरे बच्चे भी वापस नहीं जाना चाहते.’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    let us stay in Kashmir or send us in a coffin Pak Visa Cancel: Instead of returning to Pakistan we would prefer to die wives of former terrorists appealed to the government
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group