Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Pakistan Ceasefire Break: भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम के कुछ घंटों बाद ही ड्रोन दिखने और विस्फोटों से दहला जम्मू-कश्मीर, भारत ने किया नष्ट
    Breaking News

    Pakistan Ceasefire Break: भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम के कुछ घंटों बाद ही ड्रोन दिखने और विस्फोटों से दहला जम्मू-कश्मीर, भारत ने किया नष्ट

    News DeskBy News DeskMay 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Srinagar. भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सैन्य कार्रवाई समाप्त करने पर सहमति बनने के महज कुछ ही घंटों बाद जम्मू-कश्मीर में ड्रोन दिखने और उसके बाद विस्फोट होने की घटनाओं से हड़कंप मच गया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को वायु रक्षा प्रणालियों का सहारा लेना पड़ा.श्रीनगर में, लोगों ने शाम के बाद कई विस्फोटों की सूचना दी. इस दौरान वायु रक्षा बलों ने बाटवारा इलाके में उड़ रहे एक ड्रोन को निशाना बनाया, जो एक रणनीतिक सैन्य प्रतिष्ठान के पास था. अधिकारियों ने पुष्टि की कि ड्रोन को मार गिराया गया.
    ये विस्फोट लगभग हर 15 मिनट पर हुए तथा अंधेरे में लपटें दिखने लगीं, जिससे भय और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई.

    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटनाक्रम के दौरान सोशल मीडिया पर ‘‘संघर्षविराम’’ की घोषणा को लेकर शंकाएं व्यक्त कीं.
    उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘यह कोई संघर्षविराम नहीं है. श्रीनगर के मध्य में वायु रक्षा इकाइयां तैयार हो गई हैं. संघर्षविराम का आखिर क्या हुआ? श्रीनगर में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं!!’’

    ड्रोन गतिविधियों की सूचना पूरी कश्मीर घाटी में मिली. ऐसे ही एक ड्रोन को रात करीब 8.20 बजे उत्तरी कश्मीर के बारामूला शहर के ऊपर ड्रोन रोधी प्रणाली द्वारा नष्ट कर दिया गया. एक अन्य ड्रोन को भी अनंतनाग के ऊंचे मैदान में मार गिराया गया, जो सेना के एक प्रतिष्ठान के बहुत करीब था.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    अनंतनाग जिले के वेरीनाग और बांदीपोरा तथा सफापोरा से भी ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है, लेकिन अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है. अधिकारियों ने बताया कि हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सीधे तौर पर सहमति बन गई थी, लेकिन शनिवार देर रात जम्मू और उधमपुर जिलों में लगातार विस्फोटों की आवाज सुनी गई और पड़ोसी देश से भेजे गए संदिग्ध ड्रोन क्षेत्र में घूमते दिखे.

    जम्मू शहर के कुछ हिस्सों में सायरन बजने के बाद विस्फोट हुए, जिसके परिणामस्वरूप कुछ क्षेत्रों में अस्थायी रूप से बिजली गुल हो गई. यद्यपि विस्फोटों के पीछे के कारण की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सेना की वायु रक्षा इकाइयों को दुश्मन के ड्रोन को बेअसर करने के प्रयास में गोलीबारी करते देखा. अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर आर एस पुरा सेक्टर, जम्मू के अखनूर और राजौरी जिले के नौशेरा में मोर्टार दागे जाने तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की भी खबरें मिली हैं.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    India destroyed it Jammu and Kashmir was shaken by drone sightings and explosions Pakistan Ceasefire Break: Just hours after the ceasefire between India and Pakistan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group