Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Champions Trophy: पाकिस्तान का ‘नापाक’ प्लान फिर हुआ फेल, चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जाएगी POK, BCCI की आपत्ति के बाद ICC ने दिया ये आदेश
Headlines

Champions Trophy: पाकिस्तान का ‘नापाक’ प्लान फिर हुआ फेल, चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जाएगी POK, BCCI की आपत्ति के बाद ICC ने दिया ये आदेश

News DeskBy News DeskNovember 17, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Islamabad. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के कड़े विरोध पर तुरंत अमल करते हुए पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के प्रदर्शनी दौरे के लिए शनिवार को जारी कार्यक्रम में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के शहरों को शामिल नहीं किया. ट्रॉफी अब खैबर पख्तूनवाला क्षेत्र के एबटाबाद के अलावा कराची, रावलपिंडी और इस्लामाबाद में प्रदर्शित की जाएगी. ट्रॉफी सबसे पहले पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रदर्शित की जाएगी. इसके बाद वह देश के अन्य शहरों तक्षशिला और खानपुर (17 नवंबर), एबटाबाद (18 नवंबर), मुरी (19 नवंबर) और नाथिया गली (20 नवंबर) की यात्रा करेगी. उसकी इस यात्रा का समापन कराची (22-25 नवंबर) में होगा. ट्रॉफी जिन शहरों से होकर गुजरेगी उनमें अधिकतर शहर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं. पीसीबी के सूत्रों ने कल कहा था कि ट्रॉफी का दौरा कार्यक्रम आईसीसी से मंजूरी मिलने के बाद जारी किया गया था और यह पीसीबी का एक तरफा फैसला नहीं था.

पाकिस्तान में पीओके में ट्रॉफी ले जाने की बनायी थी योजना

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 14 नवंबर को जिस कार्यक्रम की घोषणा की थी उनमें भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित क्षेत्र पीओके के स्कर्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे शहर भी शामिल थे. पीसीबी के कार्यक्रम में पीओके को शामिल किए जाने पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने आईसीसी के सामने कड़ा विरोध दर्ज किया. विश्व संस्था ने इस पर तुरंत अमल करते हुए शनिवार को जारी कार्यक्रम में पीओके के शहरों को हटा दिया.

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

पाकिस्तान के बाद इन देशों में जायेगी ट्रॉफी

पाकिस्तान के दौरे के बाद ट्रॉफी को अफगानिस्तान (26-28 नवंबर), बांग्लादेश (10-13 दिसंबर), दक्षिण अफ्रीका (15-22 दिसंबर), ऑस्ट्रेलिया (25 दिसंबर से पांच जनवरी), न्यूजीलैंड (6-11 जनवरी), इंग्लैंड (12-14 जनवरी) और भारत (15-26 जनवरी) ले जाया जाएगा. पाकिस्तान के बाहर ट्रॉफी को किन शहरों में प्रदर्शित किया जाएगा, इसका कार्यक्रम आईसीसी बाद में जारी करेगी.

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर आशंका बरकरार

पाकिस्तान इस प्रतियोगिता का मौजूदा चैंपियन है, जिसने 2017 में लंदन के ओवल में फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था. इस बार टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर आशंका बनी हुई है क्योंकि रिपोर्टों के अनुसार भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया है. आईसीसी समाधान ढूंढने के लिए पीसीबी से बातचीत कर रही है. इनमें हाइब्रिड मॉडल अपनाना या पाकिस्तान के बाहर जैसे कि संयुक्त अरब अमीरात या दक्षिण अफ्रीका में इसका आयोजन करना भी शामिल है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026
Recent Post

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group