Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Palamu. टेंडर रद्द होने पर संवेदकों ने किया हंगामा, टेंडर बॉक्स गायब, आरोपों के घेरे में ईई
    Headlines

    Palamu. टेंडर रद्द होने पर संवेदकों ने किया हंगामा, टेंडर बॉक्स गायब, आरोपों के घेरे में ईई

    News DeskBy News DeskFebruary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पलामू.भवन निर्माण विभाग मेदिनीनगर में टेंडर को लेकर एक बार फिर हंगामा किया गया. टेंडर रद्द होने पर कई संवेदक आक्रोशित नजर आए. संवेदकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैनेज नहीं होने के कारण टेंडर को कार्यपालक अभियंता महेंद्र राम ने रद्द कर दिया. संवेदकों ने कार्यपालक अभियंता पर कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को ही ठेका देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ऐसी संस्कृति बर्दाश्त से बाहर है.

    गुरूवार को टेंडर डालने पहुंचे ठेकेदार रजनीश सिंह, अजीत तिवारी, मृत्युंजय, विजय कुमार सिंह, पिंटू शुक्ला, प्रभात ट्रेडर्स के संवेदक सहित कई ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैनेज नहीं होने के कारण इस टेंडर को बार-बार टाला जा रहा है. पहले 28 जनवरी को टेंडर निकाला गया था. फिर समय बढ़ाकर आठ फरवरी किया गया. 13 फरवरी को टेंडर डालने की तिथि निर्धारित की गयी थी. जब टेंडर पेपर तैयार कर टेंडर डालने पहुंचे तो पेपर डालने वाला बक्सा ही गायब पाया गयाा. इसे लेकर कार्यपालक अभियंता के साथ ठेकेदारों की कहा सुनी भी हुई. कुछ देर के बाद टेंडर को रद्द करने का नोटिस कार्यालय के बोर्ड पर चिपका दिया गया.

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    रद्द किया गया टेंडर स्कूल की चहारदीवारी निर्माण, थाना में कमरा बनाने, पेवर ब्लॉक बिछाने, हॉस्टल में पेयजल की व्यवस्था, हॉस्पिटल में निर्माण कार्य से सम्बंधित था.

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    ठेकेदारों के आरोप पर कार्यपालक अभियंता ने कहा कि संवेदक टेंडर डालने में नियम का पालन नहीं कर रहे थे. वे आपस में टेंडर मैनेज करना चाहते थे. ऑफिस में आकर मिलजुलकर पेपर तैयार कर रहे थे, जबकि पेपर तैयार कर बंद लिफाफा में टेंडर पेपर कार्यालय लाना होता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    EE under fire Palamu. Contractors created a ruckus when the tender was cancelled tender box disappeared
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: केंद्र सरकार की किसान कल्याण और जनहित योजनाओं पर पीआईबी की ‘वार्तालाप-2026’ कार्यशाला आयोजित, मीडिया और सरकार के बीच संवाद पर दिया गया जोर

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Railway News : मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने बरकाकाना स्टेशन और बरवाडीह केंद्रीय विद्यालय का किया व्यापक निरीक्षण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

    July 3, 2026

    Shravani Mela Special Train :श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को रेलवे की बड़ी सौगात, हावड़ा और नटेसर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा टाइमटेबल

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group