


हाजीपुर
श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा आसनसोल-जसीडीह-झाझा-किउल-शेखपुरा-अस्थावां-बिहार शरीफ-राजगीर के रास्ते हावड़ा और नटेसर के मध्य 03001/03002 श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जायेगा । इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 08 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 18 कोच होंगे ।
गाड़ी सं. 03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल 05.07.2026 से 29.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को हावड़ा से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 05.10 बजे जसीडीह, 08.10 बजे किउल, 08.45 बजे शेखपुरा, 09.25 बजे अस्थावां, 09.50 बजे बिहार शरीफ, 10.40 बजे नालन्दा एवं 11.05 बजे राजगीर रुकते हुए 12.00 बजे नटेसर पहुंचेगी ।
वापसी में, गाड़ी सं. 03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल 06.07.2026 से 30.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को नटेसर से 13.00 बजे खुलकर 13.20 बजे राजगीर, 13.43 बजे नालन्दा, 14.05 बजे बिहार शरीफ, 14.55 बजे अस्थावां, 16.03 बजे शेखपुरा, 17.10 बजे किउल, 20.25 बजे जसीडीह रुकते हुए अगले दिन 04.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी ।



