Site icon Lahar Chakra

Pappu Yadav Arrest: सांसद पप्पू यादव 35 साल पुराने मामले में गिरफ्तार, पहले जाने को तैयार नहीं थे, भारी संख्या में पुलिस पहुंची, आधी रात में उठाकर ले गयी

Patna.पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06 फरवरी, 2026) की देर रात 35 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया. उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी लेकिन वह जाने को तैयार नहीं थे. इसके बाद भारी संख्या में पुलिस पहुंची. खुद एसपी भानु प्रताप पहुंचे. इसके बाद पप्पू यादव को पुलिस उठाकर ले गई.
पटना पुलिस की एक टीम निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार करने शुक्रवार को उनके आवास पर पहुंची। सांसद ने हालांकि, आरोप लगाया कि राज्य की नीतीश कुमार सरकार की आलोचना करने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

शहर के मन्दिरी इलाके में पूर्णिया से सांसद यादव के आवास पर उस समय नाटकीय स्थिति पैदा हो गई जब उन्होंने पुलिस टीम से ‘वापस जाने’ को कहा और आश्वासन दिया कि वह शनिवार को अदालत में पेश होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं संसद सत्र में भाग लेकर लौटा हूं। मुझे अदालत के समन की जानकारी है और मैं कल पेश होऊंगा। लेकिन कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आए हैं और वे दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

’’यादव ने दावा किया कि उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह राज्य सरकार की आलोचना कर रहे हैं, खासकर हाल में एक नीट अभ्यर्थी की मौत के मामले को लेकर, जिसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी गई है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने कहा, “सांसद/विधायक अदालत ने 1995 के एक मामले में यादव के पेश नहीं होने पर वारंट जारी किया था। इसलिए हमने एक टीम भेजी थी ताकि उन्हें अदालत में पेश किया जा सके।’’

Exit mobile version