Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»पटना में पप्पू यादव नहीं मिल पाये राहुल गांधी से, गाड़ी पर चढ़ने से अंगरक्षकों ने रोका
Breaking News

पटना में पप्पू यादव नहीं मिल पाये राहुल गांधी से, गाड़ी पर चढ़ने से अंगरक्षकों ने रोका

News DeskBy News DeskJuly 9, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna : बिहार में चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के खिलाफ INDIA गठबंधन ने मंगलवार को राज्यभर में जोरदार प्रदर्शन किया. राजधानी पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर भी विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से विरोध जताया. प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा (माले) नेता दीपंकर भट्टाचार्य और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए.

प्रदर्शन के दौरान एक बड़ी गाड़ी को अस्थायी मंच के रूप में तैयार किया गया था, जहां विपक्षी नेता एक साथ नजर आए. इसी दौरान जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और बिहार से एकमात्र निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी मंचनुमा गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करने लगे. लेकिन सुरक्षा में तैनात अंगरक्षकों ने उन्हें रोक दिया. पप्पू यादव ने दोबारा प्रयास किया, लेकिन इस बार भी उन्हें चढ़ने नहीं दिया गया, जिससे वे गिरते-गिरते बचे.

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

इस घटना के बाद पप्पू यादव के समर्थकों ने मौके पर मौजूद अंगरक्षकों से बातचीत कर मामला समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. यहां याद दिला दें कि इससे पहले भी राहुल गांधी और पप्पू यादव के बीच मुलाकात नहीं हो पाई थी, और इस बार भी दोनों नेताओं की भेंट नहीं हो सकी.

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

BIHAR RAILWAY NEWS: कार्तिक पूर्णिमा पर 4 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 23 से 25 नवंबर तक कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

November 21, 2026

ADITYAPUR NEWS: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना तुलसी विवाह, विद्यार्थियों ने जाना धार्मिक महत्व

November 21, 2026
Recent Post

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026

Cyber Crime: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 22 हजार लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले साइबर गिरोहों का भंडाफोड़, झारखंड समेत चार राज्यों से 22 लोग गिरफ्तार

November 22, 2026

Jharkhand: शर्मनाक! सफाईकर्मी की मौत के बाद कचरा गाड़ी से अस्पताल पहुंची लाश, निगम के बेसमेंट में खड़े हैं 3 शव वाहन

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group