Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Parliament session: आदाणी व मणीपुर के मुद्दे पर हंगामे के बीच लोस व रास की कार्यवाही 27 नवंबर सुबह 11 बजे तक स्‍थग‍ित, राज्यसभा में सभापति और खरगे में तीखी बहस
    Headlines

    Parliament session: आदाणी व मणीपुर के मुद्दे पर हंगामे के बीच लोस व रास की कार्यवाही 27 नवंबर सुबह 11 बजे तक स्‍थग‍ित, राज्यसभा में सभापति और खरगे में तीखी बहस

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    NewDelhi. संसद का शीतकालीन सत्र आज सोमवार की सुबह 11 बजे से शुरू हुआ. लेक‍िन लोकसभा में मणिपुर, अडाणी समेत अन्य मुद्दों को लेकर व‍िपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर द‍िया. लोकसभा अध्‍यक्ष ओम ब‍िरला ने सांसदों से शांत रहने और कार्यवाही को सुगम तरीके से चलने देने में सहयोग देने की अपील की. लेक‍िन लोकसभा अध्‍यक्ष की बातों का सांसदों पर कोई असर नहीं पड़ा. सांसदों का हंगामा बढ़ता ही गया. हंगामे के कारण लोकसभा अध्‍यक्ष ओम ब‍िरला ने लोकसभा की कार्यवाही 27 नवंबर 11 बजे द‍िन के ल‍िए स्‍थग‍ित कर दी.

    इधर राज्यसभा में भी सदन की कार्यवाही शुरू हुई. लेकिन सभापति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस होने के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 27 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गयी. दरअसल राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्ष के नेता चिल्लाने लगे कि एलओपी को बोलने दीजिए. इस पर धनखड़ ने कहा कि मुझे बोले हुए अभी एक सेंकेंड भी नहीं हुआ और आप लोग चिल्लाने लगे. इससे विपक्ष नेता की गरिमा को नुकसान पहुंचता है.

    CID ने परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ को लेकर JPSC के पूर्व अध्यक्ष से 8 घंटे पूछताछ की, जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित

    धनखड़ ने कहा कि हमारे संविधान को 75 साल पूरे हो रहे हैं. आपको कुछ तो मर्यादा रखनी चाहिए. इस पर खड़गे ने जवाब दिया कि इन 75 सालों में मेरा योगदान भी 54 साल का है. तो आप मुझे मत सिखाइए. इस पर धनखड़ ने कहा कि मैं आपको इतना सम्मान देता हूं और आप ऐसा बोल रहे हैं. मुझे दुख पहुंचा है. इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में अडानी का मुद्दा उठाया. लेकिन राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने उन्हें रोक दिया. कहा कि इस मुद्दे पर आप जो भी बोलेंगे उसे रिकॉर्ड नहीं किया जायेगा. सांसदों के जोरदार हंगामे के बाद सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही 27 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी.

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी के गंडकिदा गांव में कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी की हत्या

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    heated debate between Chairman and Kharge in Rajya Sabha Parliament session: Lok Sabha and Rajya Sabha proceedings adjourned till 11 am on November 27 amid uproar over Adani and Manipur issue
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CID ने परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ को लेकर JPSC के पूर्व अध्यक्ष से 8 घंटे पूछताछ की, जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित

    August 1, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी के गंडकिदा गांव में कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी की हत्या

    August 1, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी के ओवन ब्लास्ट में मृतक मजदूर के परिजनों को मिले ₹10.60 लाख, समझौते के बाद थमा विवाद

    August 1, 2026
    Recent Post

    CID ने परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ को लेकर JPSC के पूर्व अध्यक्ष से 8 घंटे पूछताछ की, जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित

    August 1, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी के गंडकिदा गांव में कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी की हत्या

    August 1, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी के ओवन ब्लास्ट में मृतक मजदूर के परिजनों को मिले ₹10.60 लाख, समझौते के बाद थमा विवाद

    August 1, 2026

    Jamshedpur: सोनारी में महिला से चेन छीनकर भाग रहे बदमाशों की बाइक कार से टकराई, हादसे के बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़ पैदल हुए फरार

    August 1, 2026

    Cabinet Dicision: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम-किसान योजना पांच साल बढ़ाने को मंजूरी दी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

    August 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group