Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, आ रही थी बदबू , फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा,
    Breaking News

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, आ रही थी बदबू , फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा,

    News DeskBy News DeskJune 19, 2025Updated:June 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jharkhand: पटना से टाटानगर आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (21894) ट्रेन में सोमवार को यात्रियों को खराब और बासी खाना परोसे जाने का मामला सामने आया है. करीब 1850 रुपये किराया देने वाले यात्रियों ने आरोप लगाया कि खाने के नाम पर उन्हें बेहद घटिया गुणवत्ता का भोजन मिला, जिसमें से बासी खाने की बदबू आ रही थी.

    इस मुद्दे को लेकर यात्रियों ने वंदे भारत ट्रेन में मौजूद फूड मैनेजर गौरव सिंह का घेराव किया और जवाब मांगा. मगर फूड मैनेजर ने रेलवे अधिकारियों पर ही ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि उन्हें जो खाना पटना स्टेशन से दिया गया था, उन्होंने वही परोसा.

    यात्रियों में शामिल जमशेदपुर वाणिज्य कर अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव सतीश कुमार सिंह ने इस मामले की शिकायत की है और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ट्वीट कर मामले को गंभीरता से लेने की मांग की.

    Tata Steel: टाटा स्टील वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक

    उन्होंने बताया कि ट्रेन की सी-4 कोच में 43 नंबर बर्थ पर यात्रा कर रहे थे, तभी उन्हें खाने की गुणवत्ता को लेकर नाराज़गी हुई. उनका कहना है कि दोपहर को परोसा गया खाना ही रात को दोबारा गर्म कर परोस दिया गया, जिससे बदबू आ रही थी. साथ ही ट्रेन में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी.

    सतीश सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस प्रधानमंत्री का देश को तोहफा है, लेकिन रेलवे के कुछ अधिकारी और जिम्मेदार लोग इसे बर्बाद करने में जुटे हैं.

    Road Accident: भीषण सड़क हादसे में नवदंपति समेत 3 लोगों की मौत, देवघर के रहने वाले थे सभी, ओवरस्पीड के कारण स्कॉर्पियो सड़क किनारे कंटेनर में जा घुसी

    रेलवे की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन घटना के बाद यात्रियों में गहरा रोष है और सभी ने खाद्य व्यवस्था में सुधार की मांग की है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    it was stinking Passengers were served poor quality food in Vande Bharat Express people got angry at the food manager
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक

    July 5, 2026

    Road Accident: भीषण सड़क हादसे में नवदंपति समेत 3 लोगों की मौत, देवघर के रहने वाले थे सभी, ओवरस्पीड के कारण स्कॉर्पियो सड़क किनारे कंटेनर में जा घुसी

    July 5, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज, पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें दे रही दबिश

    July 5, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    July 5, 2026

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group