Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Vande Bharat में टिकट बुकिंग के दौरान Prepaid विकल्प नहीं चुनने वाले यात्री भी ट्रेन में ही खरीद सकेंगे खाना
    Breaking News

    Vande Bharat में टिकट बुकिंग के दौरान Prepaid विकल्प नहीं चुनने वाले यात्री भी ट्रेन में ही खरीद सकेंगे खाना

    News DeskBy News DeskFebruary 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि वंदे भारत ट्रेन के यात्री टिकट बुकिंग के दौरान यदि भोजन का कोई विकल्प नहीं चुनते हैं, तो वे रेलगाड़ी में भी इसे खरीद सकते हैं. रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक को जारी एक परिपत्र में कहा, ‘वंदे भारत रेलगाड़ियों में ‘करेंट बुकिंग’ (चार्ट बनने के बाद और ट्रेन रवाना होने से पहले होने वाली) और (भोजन का) विकल्प नहीं चुनने वाले यात्रियों को विकल्प और पर्याप्त खानपान सुविधाएं मुहैया कराने के लिए इन ट्रेनों में भोज्य पदार्थों की बिक्री और सेवा आईआरसीटीसी द्वारा फिर से बहाल की जा सकती है. परिपत्र में कहा गया है, ‘करेंट बुकिंग और (भोजन का) विकल्प न चुनने वाले यात्रियों के लिए पका हुआ भोजन (यदि उपलब्ध हो) का विकल्प बहाल किया जा सकता है, जो ‘रेडी टू इट’ भोजन के विकल्प के अतिरिक्त होगा.’

    रेलवे अधिकारियों ने कहा कि काफी संख्या में यात्री अक्सर शिकायत करते थे कि आईआरसीटीसी कर्मचारी उन्हें भोजन मुहैया नहीं कराते हैं, भले ही वे भुगतान करना चाहते हों. इसका कारण, यह बताया जाता था कि टिकट बुकिंग के दौरान उन्होंने यह विकल्प नहीं चुना था. रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘अक्सर ऐसा होता है कि आप बुकिंग के समय ‘प्रीपेड’ भोजन का विकल्प नहीं चुनते हैं, लेकिन यात्रा के दौरान ऐसी परिस्थितियां आती हैं कि आप भोजन खरीदना चाहते हैं.

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    इन मामलों में, आईआरसीटीसी कर्मचारी ऐसे यात्रियों के भुगतान करने के बाद भी इसे देने से मना कर देता है.’ उन्होंने कहा, ‘‘अब नीतिगत तौर पर हमने तय किया है कि जिन यात्रियों ने ‘प्रीपेड’ भोजन का विकल्प नहीं चुना है, वे भी ट्रेन में गुणवत्तापूर्ण भोजन खरीद सकते हैं. बोर्ड के परिपत्र में आईआरसीटीसी से आग्रह किया गया है कि वह ट्रेन में यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता वाला स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए.

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'Green Energy' Indian Rail: India's first Hydrogen Train will be the world's longest Indian Rail Modernization: 50 Amrit Bharat trains will be made in ICF in the next two years Passengers who do not choose prepaid option while booking tickets in Vande Bharat will also be able to buy food in the train itself. Rail indian
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026

    Tata Group: टाटा ट्रस्ट्स का 1989 के शेयर हस्तांतरण में अनियमितता के आरोपों से इनकार

    June 6, 2026

    Chaibasa: SIT की कार्रवाई, चक्रधरपुर के उप मुखिया की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

    June 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group