Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PATNA : पारस में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में कोलकाता के न्यू टाउन से पांच गिरफ्तार
    Breaking News

    PATNA : पारस में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में कोलकाता के न्यू टाउन से पांच गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna : बिहार की राजधानी के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार तड़के पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कोलकाता के पास न्यू टाउन में छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. ये गिरफ्तारियां न्यू टाउन के एक आवासीय परिसर से की गईं.

    पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग पारस अस्पताल के CCTV फुटेज से मिले. फुटेज में कुछ अपराधी बाइक पर सवार होकर हाथ में बंदूक लहराते नजर आए. पुलिस का मानना है कि ये तस्वीरें वारदात को अंजाम देने के बाद की हैं.

    पहले ही धरा चुका है मुख्य आरोपी बादशाह

    Jamshedpur: मानगो बाजार के कोलकाता ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दुकान की छत काटकर चोर अंदर घुसे, आभूषण समेत नकद पर हाथ किया साफ

    हत्याकांड का मुख्य आरोपी तौसीफ बादशाह पहले ही धरा चुका है, जो अभी पुलिस कस्टडी में है. तौसीफ पटना के फुलवारी शरीफ का रहने वाला है. यह पेशे से कॉन्ट्रैक्ट किलर है और उस पर आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं. पुलिस यह जांच कर रही है कि हत्या पुरानी दुश्मनी का बदला थी या सुपारी देकर कराई गई.

    पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मीडिया को बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है. तौसीफ के अलावा आकिब मलिक, सोनू, कालू उर्फ मुस्तकीम और भिंडी उर्फ बलवंत सिंह भी इस वारदात में शामिल थे.

    Jamshedpur: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर टाटानगर स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई से इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अब इस हत्याकांड के पीछे के मकसद और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PATNA: Five arrested from Kolkata's New Town in gangster Chandan Mishra murder case in Paras
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: मानगो बाजार के कोलकाता ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दुकान की छत काटकर चोर अंदर घुसे, आभूषण समेत नकद पर हाथ किया साफ

    June 14, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर टाटानगर स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    June 14, 2026

    Diseal Industry Supply: पेट्रोल पंपों से डीजल की खरीद पर ‘अंकुश’ से औद्योगिक इकाइयों की चिंता बढ़ी

    June 14, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मानगो बाजार के कोलकाता ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दुकान की छत काटकर चोर अंदर घुसे, आभूषण समेत नकद पर हाथ किया साफ

    June 14, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर टाटानगर स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    June 14, 2026

    Diseal Industry Supply: पेट्रोल पंपों से डीजल की खरीद पर ‘अंकुश’ से औद्योगिक इकाइयों की चिंता बढ़ी

    June 14, 2026

    Seraikellka-:विश्व रक्तदाता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला का रक्तदान शिविर, मानव सेवा के लिए उमड़े रक्तदाता

    June 14, 2026

    Jharkhand GI TAG: झारखंड के कारीगरों और बुनकरों के लिए एक बड़ी उपलब्धि, कुचाई रेशम, मुंडा ज्वेलरी और बांस की कलाकृतियों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group