Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Patna Murder Case : फिर हत्या से थर्राया पटना! युवक की गोली मार कर हत्या…
    Bihar

    Patna Murder Case : फिर हत्या से थर्राया पटना! युवक की गोली मार कर हत्या…

    News DeskBy News DeskMay 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. बिहार में बेतहाशा रूप बढ़ते अपराधिक घटनाओं की फेहरिस्त एक एक और घटना जुट गई. जहां राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है.बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक वेल्डिंग मिस्त्री का काम करने वाले युवक को गोली मारकर हत्या करते हुए सनसनी फैला दी.

    मौके वरदाद पर पुलिस और SFL की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर इस सनसनी खेज हत्या की मामले की गहन रूप से जांच में जुटी है. युवक की हत्या का सुराग अभी पता नहीं चल सका है. वहीं डीएसपी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की पुलिस जांच करने में जुटी है. जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे.

    जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय थाने क्षेत्र के रानीपुर कुरकुरी पंचायत के रानीपुर गांव के बधार में एक युवक जोकि वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था उसे बीती रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर कर हत्या करते हुए सनसनी फैला दिया. युवक की पहचान रानीपुर गांव निवासी ऋतु साव के लगभग 35 वर्षीय झगडू उर्फ रौशन कुमार के रुप में हुई है.

    बताया जाता है कि युवक बीती रात गांव में ही अपने एक परिवार के यहां शादी थी. जिसके तिलक समारोह में शामिल होने आया था. वहां से वह रात करीब 9 बजे के आसपास खाना का कर अपने मोटर साइकिल से निकला था. उसके बाद वह अपने घर नहीं लौटा. अचानक उसकी मौत की खबर सुबह उसके परिजनों को मिली. जिसके बाद कोहराम मच गया.

    गोली मारकर हत्या

    बताता जाता है कि युवक अपने परिवार के साथ पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित एक मुहल्ले में बने अपने घर में रहता था. वह तिलक समारोह में शामिल हो कर पालीगंज जा रहा था कि इसी बीच अपराधियों ने गांव के बीच रास्ते में ही हनुमान मंदिर से महज 5 मीटर की दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या घटना से क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    बीच सड़क पर शव पड़ा था
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की हत्या के बाद बीच सड़क पर शव पड़ा था. उसे सुबह घूमने गए ग्रामीणों ने देखा तो इस घटना सूचना आकर परिजनों को दिया. इस सनसनी खेज हत्या की घटना की खबर आग तरह फैल गई. जिसके बाद आसपास के कई गांवों के लोग सैंकड़ों की संख्या में देखने लिए जुट गए.

    मृतक झगडू उर्फ रौशन कुमार के पत्नी और उसके परिजन मौके वरदाद पर पहुंच कर शव को अपने साथ लेकर पालीगंज पीएचसी अस्पताल लेकर गए के जहां उसे डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. फिर भी उसके बावजूद परिजनों ने पटना एम्स अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए. वहां भी डाक्टरों ने मृतक युवक को मृत घोषित कर दिया. ताजा खबर के अनुसार पटना एम्स अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

    ग्रामीणों और परिजनों से ली जानकारी….

    वहीं दूसरी इस घटना की सूचना मिलने के बाद पालीगंज थाने की पुलिस मौके वरदाद पर पहुंच कर इस घटना की जांच में जुटी है. वहीं इस घटना की सूचना के तत्काल बाद पालीगंज डीएसपी – 1 प्रीतम भी मौके वरदाद पर पहुंच कर इस सनसनी खेज घटना की गहन रूप से जांच करते हुए इस मामले की पूरी जानकारी ग्रामीणों और परिजनों से लिया.

    कई समानों को बरामद किया…

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    घटना के बाद उन्होंने SFL की टीम को बुलवाया. जिसके बाद SFL की टीम मौके वरदाद पर पहुंच कर इस घटना गहन रूप से जांच करते हुए घटना स्थल पर कई जगहों पर बिखरे पड़े खून के धब्बों की सैंपल इक्कठे किए साथ ही अन्य कई साक्ष्य जुटाने की कोशिश किया. वहीं पुलिस मौके वरदाद से युवक की मोटर साइकिल, चप्पल, समेत कई समानों को बरामद किया.

    पुलिस क्या कहती है…..
    वहीं दूसरी तरफ पालीगंज डीएसपी 1 प्रीतम कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पालीगंज थाने क्षेत्र के रानीपुर गांव में श्रृतू साव के 35 वर्षीय पुत्र युवक झगडू उर्फ रौशन कुमार की अपराधियों ने बीती रात गोली मारकर हत्या कर दिया है.

    युवक अपने गांव में गोतिया के यहां तिलक समारोह में शामिल होने आया था. वहां से वह अपने घर पालीगंज मोटर साइकिल से लौट रहा था कि इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया. पुलिस इस हत्या के वरदाद की गहन जांच करने में जुटी है.

    SFL की टीम मौके वरदाद पर पहुंच कर जांच करते हुए साक्ष्य इक्कठे कर रही है. पुलिस इस हत्या की वरदाद को जल्द ही उद्भेदन करते हुए अपराधियों गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलवाने का प्रयास करेगी.

    दूसरी तरफ इस सनसनी खेज हत्याकांड के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया. पत्नी समेत पूरे परिवार में कोहराम मच गया. वहीं हत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Patna Murder Case: Patna shaken by murder again! Young man shot dead…
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group