Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»40 हजार दो और शव ले जाओ’, मां ने जमीन बेचकर चुकाया हॉस्पिटल का बिल, स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे, कहा – जो बातें मीडिया में आई है, वह सच नहीं है।
    Breaking News

    40 हजार दो और शव ले जाओ’, मां ने जमीन बेचकर चुकाया हॉस्पिटल का बिल, स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे, कहा – जो बातें मीडिया में आई है, वह सच नहीं है।

    News DeskBy News DeskApril 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड के देवघर (Deoghar) में अस्पताल प्रबंधन ने मृतक का शव इसलिए देने से मना कर दिया क्योंकि उसके परिजनों ने अस्पताल का बिल नहीं भरा था. दरअसल एक सड़क हादसे में घायल युवक गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक के इलाज में तकरीबन 40 हजार रुपये का खर्च आया था, लेकिन उसके परिजन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बिल नहीं चुका पाए, जिसके कारण अस्पताल प्रबंधन ने युवक के शव को बंधक बना लिया. युवक के परिजनों को अपनी जमीन बेच कर हॉस्पिटल का बिल चुकाना पड़ा.

    उधर, कुंडा के मेधा सेवा सदन में कन्हैया कापरी की लाश को बंधक बनाने के मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शनिवार को देवघर पहुंचे. मंत्री ने इलाजरत युवक से बात की. यहां मंत्री  . इरफान अंसारी ने कहाकि जो बातें मीडिया में आई है, वह सच नहीं है. खबरों में कुछ दिखाया गया है और सच्चाई कुछ और है. पीड़ित परिवार से बात हुई है.

    फिर भी सिविल सर्जन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. तीन दिनों में जांच आयेगी. अगर मामले में अस्पताल की गलती पाई गयी तो उसे सील कर दिया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शपथ लेने के समय ही उन्होंने अस्पताल व नर्सिंग होम को निर्देश दिया था कि  मरीज की मौत होने पर इंसानियत के नाते उससे पैसे नहीं ले और लाश को तुरंत रिलीज कर दे.  जो भी प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंग होम मेरे आदेश को नहीं मानेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    शव लेने के लिए एक मां को जमीन बेचने की नौबत हेमंत सरकार के मुंह पर तमाचा : बाबूलाल

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घटना को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक असहाय मां को अपने बेटे का शव अस्पताल से लेने के लिए अपनी जमीन बेचनी पड़ी, यह घटना हेमंत सरकार के मुंह पर तमाचा है. उन्होंने कहा कि मजबूरी में उस मां ने अपनी वो जमीन बेच दी, जो शायद उसकी ज़िंदगी की आखिरी पूंजी थी. उन्होंने कहा कि काले धन के लालच ने हेमंत सरकार को संवेदनहीन बना दिया है. उन्होंने कहा कि यदि सरकार में नाम मात्र की भी शर्म बची हो तो अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई करें.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'Pay 40 thousand and take the body' Health Minister arrived and said - what has been reported in the media is not true. mother sold her land to pay the hospital bill
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group