Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Petrol Diseal Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में जल्द बढ़ोतरी की संभावना, कंपनियों के बढ़ते घाटे से दबाव में सरकार
    Breaking News

    Petrol Diseal Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में जल्द बढ़ोतरी की संभावना, कंपनियों के बढ़ते घाटे से दबाव में सरकार

    News DeskBy News DeskMay 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और चार साल से खुदरा कीमतें स्थिर रहने से बढ़ते घाटे के बीच सरकारी सूत्रों ने निकट भविष्य में पेट्रोल एवं डीजल के दाम बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि बदले हुए हालात में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इस सप्ताह बढ़कर 126 डॉलर प्रति बैरल के चार साल के उच्च स्तर पर पहुंच गईं। हालांकि इसमें हल्की गिरावट आई है, फिर भी कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं।

    होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेलवाहक जहाजों की आवाजाही पर असर और ईरान एवं अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण स्थिति अनिश्चित बनी हुई है। इससे पहले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने पेट्रोलियम उद्योग की तरफ से जारी एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में वृद्धि के बावजूद पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के दाम नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी, औद्योगिक डीजल, पांच किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को बेचे जाने वाले विमान ईंधन के दाम लागत के अनुरूप बढ़ाए हैं।
    विश्लेषकों ने पहले यह आशंका जताई थी कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान 29 अप्रैल को समाप्त होने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25 रुपये से लेकर 28 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

    Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

    दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर है। अमेरिका एवं इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर हमले और इसके जवाब में ईरान की कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उथल-पुथल का दौर चल रहा है। इस घटनाक्रम के कारण वैश्विक तेल व्यापार का करीब पांचवां हिस्सा संभालने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आपूर्ति बाधित हुई है।

    Jharkhand Yoga Day: स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग अपनाएं, बोले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

    पिछले सप्ताह पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि खुदरा कीमतें लगभग चार साल से स्थिर रहने से सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 20 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 100 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। हालांकि, उस समय कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं बताई गई थी। पिछले वर्ष कच्चे तेल की औसत कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी, जो इस महीने 114 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चल रही हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Petrol and diesel prices are expected to rise soon Petrol Diseal Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में जल्द बढ़ोतरी की संभावना with the government under pressure due to rising losses कंपनियों के बढ़ते घाटे से दबाव में सरकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

    June 21, 2026

    Jharkhand Yoga Day: स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग अपनाएं, बोले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

    June 21, 2026

    Chakulia: चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग

    June 21, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

    June 21, 2026

    Jharkhand Yoga Day: स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग अपनाएं, बोले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

    June 21, 2026

    Chakulia: चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग

    June 21, 2026

    NH 33 Accident: चौका के झाबरी गांव के समीप जमशेदपुर की ओर जा रही शराब लदी वैन होकर पलटी, ग्रामीणों में मची लूटने की होड़

    June 21, 2026

    Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में हार पर राजद से वार-पलटवार के बाद कांग्रेस के बदले सुर, कहा-हार के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ना ठीक नहीं, नतीजों का गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group