Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Petrol/ Diesel Price:. पेट्रोल,डीजल की कीमतों में दो से तीन रुपये प्रति लीटर की कटौती की गुंजाइश, रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा, कंपनियां कमा रही मुनाफा
Headlines

Petrol/ Diesel Price:. पेट्रोल,डीजल की कीमतों में दो से तीन रुपये प्रति लीटर की कटौती की गुंजाइश, रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा, कंपनियां कमा रही मुनाफा

News DeskBy News DeskSeptember 26, 2024Updated:September 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. कच्चे तेल की कीमतों में हाल के सप्ताहों में आई कमी से पेट्रोलियम कंपनियों के वाहन ईंधन पर मुनाफे में सुधार हुआ है. इससे सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में दो से तीन रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की गुंजाइश मिली है. रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बृहस्पतिवार को यह बात कही. भारत द्वारा आयातित कच्चे तेल की कीमत सितंबर में औसतन 74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी, जो मार्च में 83-84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी.

इक्रा ने एक ‘नोट’ में कहा, कच्चे तेल की कीमतों में कमी के साथ हाल के सप्ताहों में भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों (ओएमसी) के लिए मोटर वाहन ईंधन की खुदरा बिक्री पर विपणन मुनाफे में सुधार हुआ है. रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि यदि कच्चे तेल की कीमतें वर्तमान स्तर पर स्थिर रहीं तो खुदरा ईंधन कीमतों में कमी की गुंजाइश है. इक्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं समूह प्रमुख गिरीश कुमार कदम ने कहा, ‘‘ इक्रा का अनुमान है कि सितंबर, 2024 (17 सितंबर तक) में अंतरराष्ट्रीय उत्पाद कीमतों की तुलना में ओएमसी की शुद्ध प्राप्ति पेट्रोल के लिए 15 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 12 रुपये प्रति लीटर अधिक रही. इन ईंधन के खुदरा बिक्री मूल्य (आरएसपी) मार्च, 2024 से यथावत हैं (15 मार्च, 2024 को पेट्रोल तथा डीजल के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी) और ऐसा प्रतीत होता है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं तो उनके दो से तीन रुपये प्रति लीटर की कमी करने की गुंजाइश है.

JAMSHEDPUR NEWS :जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में भारी गिरावट देखी गई है, जिसका मुख्य कारण कमजोर वैश्विक आर्थिक वृद्धि और उच्च अमेरिकी उत्पादन है. वहीं ओपेक एवं सहयोगी देशों (ओपेक+) ने गिरती कीमतों से निपटने के लिए अपने उत्पादन कटौती को वापस लेने के अपने फैसले को दो महीने के लिए आगे बढ़ा दिया.

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

November 12, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 90-95% पूरी हो चुकी योजनाओं को जल्द करें पूरा, DC राजीव रंजन ने अधिकारियों को दिया निर्देश

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे, DC-SSP ने किया चार प्रमुख घाटों का निरीक्षण

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group