Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को कुचला, मौके पर हो गयी मौत, सड़क जाम
    Breaking News

    पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को कुचला, मौके पर हो गयी मौत, सड़क जाम

    News DeskBy News DeskJune 8, 2025Updated:June 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    लातेहार. जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आराहंस गांव के पास रविवार को अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को कुचल डाला.

    इस घटना में दोनों महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई . मृत महिलाओं की पहचान सुषमा एक्का और पुष्पा एक्का के रूप में हुई है. दोनों एक ही परिवार की थी. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने नेतरहाट- महुआडांड़ सड़क को जाम कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं बाजार जाने के लिए सड़क के किनारे बैठकर गाड़ी का इंतजार कर रही थी.

    इसी दौरान नेतरहाट से महुआडांड़ जा रही पिकअप वाहन काफी तेज रफ्तार से आई और सड़क किनारे खड़ी दोनों महिलाओं को कुचल दिया. घटना इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और सड़क को जाम कर दिया.

    Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

    ग्रामीणों की ओर से प्रशासन से मांग की जा रही है कि मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा और नौकरी दी जाए. वहीं गाड़ियों के रफ्तार पर भी अंकुश लगाने की पहल की जाए. घटना की सूचना मिलने के बाद नेतरहाट थाना प्रभारी और महुआडांड़ थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किए, परंतु ग्रामीण किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं है.

    ग्रामीणों का कहना है कि गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है. पुलिस प्रशासन इसके रोकथाम को लेकर कोई भी सकारात्मक पहल नहीं कर रही है. वही, घटना में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत होने के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है.

    Jharkhand Yoga Day: स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग अपनाएं, बोले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Pickup crushed two women standing on the roadside road jammed they died on the spot
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Yoga Day: स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग अपनाएं, बोले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

    June 21, 2026

    Chakulia: चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग

    June 21, 2026

    NH 33 Accident: चौका के झाबरी गांव के समीप जमशेदपुर की ओर जा रही शराब लदी वैन होकर पलटी, ग्रामीणों में मची लूटने की होड़

    June 21, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

    June 21, 2026

    Jharkhand Yoga Day: स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग अपनाएं, बोले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

    June 21, 2026

    Chakulia: चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग

    June 21, 2026

    NH 33 Accident: चौका के झाबरी गांव के समीप जमशेदपुर की ओर जा रही शराब लदी वैन होकर पलटी, ग्रामीणों में मची लूटने की होड़

    June 21, 2026

    Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में हार पर राजद से वार-पलटवार के बाद कांग्रेस के बदले सुर, कहा-हार के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ना ठीक नहीं, नतीजों का गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group