Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल सहित कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- पाकिस्तान गरीबों की रोजी-रोटी का भी दुश्मन 
Breaking News

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल सहित कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- पाकिस्तान गरीबों की रोजी-रोटी का भी दुश्मन 

News DeskBy News DeskJune 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
Jammu. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि उसने पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया. उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद भारत में सांप्रदायिक हिंसा भड़काना और पर्यटन पर निर्भर कश्मीरी लोगों की आजीविका छीनना था. प्रधानमंत्री ने कश्मीर घाटी के लिए पहली रेल सेवा को हरी झंडी दिखाने और चिनाब नदी पर बनाए गए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद कटरा में आयोजित एक जनसभा में पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि पर्यटन रोजगार उपलब्ध कराता है और लोगों को जोड़ने वाली कड़ी का काम करता है, लेकिन दुर्भाग्य से पड़ोसी देश मानवता, सद्भाव और पर्यटन का दुश्मन है. मोदी ने कहा, इतना ही नहीं, पाकिस्तान गरीबों की रोजी-रोटी का भी दुश्मन है. 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ, वह इसका उदाहरण है. पाकिस्तान ने पहलगाम में इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान का इरादा भारत में सांप्रदायिक दंगे भड़काना था। वह कश्मीर के लोगों की रोजी-रोटी छीनना चाहता था, इसलिए उसने पर्यटकों को निशाना बनाया.
चिनाब रेलवे पुल पर तिरंगा लेकर चले पीएम 
चिनाब पुल के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अंजी नदी पर बने भारत के पहले ‘केबल-स्टेड’ रेलवे पुल का उद्घाटन किया. इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के निकट स्थित ‘व्यू प्वाइंट’ पर पहुंचे और उन्हें इस परियोजना के बारे में जानकारी दी गई जो कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से रेल द्वारा जोड़ने के लिए अहम है. प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी वैष्णव, जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ प्रतिष्ठित पुल के पास स्थापित रेलवे संग्रहालय का दौरा किया.
प्रधानमंत्री ‘व्यू प्वाइंट’ तक गए और उन्हें नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इंजीनियरिंग के उत्कृष्ट नमूने के तौर पर चिनाब पुल के बारे में जानकारी दी गई. यह पुल पेरिस स्थित एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है.
प्रधानमंत्री को संग्रहालय में इंजीनियरों और श्रमिकों के साथ बातचीत करते भी देखा गया. यह संग्रहालय रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे मेहराब वाले रेलवे पुल का हिस्सा है. बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब रेलवे पुल और अंजी नदी पर भारत के पहले ‘केबल-स्टेड’ रेलवे पुल का उद्घाटन किया.
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : दुर्गा पूजा को लेकर सिटी SP ललित मीणा सख्त, नशे और अवैध हथियारों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :माँ जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो : काले

October 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : दुर्गा पूजा को लेकर सिटी SP ललित मीणा सख्त, नशे और अवैध हथियारों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :माँ जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो : काले

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

October 14, 2026

Jamshedpur: चौका ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर जमशेदपुर आ रही कार के उड़े परखच्चे, मानगो के आजाद बस्ती निवासी रेल अधिकारी जख्मी

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group