Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Railway Station Innogration : पीएम मोदी ने झारखंड में तीन पुनर्विकसित ‘अमृत भारत स्टेशन’ का किया उद्घाटन, जानें कौन हैं ये रेलवे स्टेशन
    Breaking News

    Jharkhand Railway Station Innogration : पीएम मोदी ने झारखंड में तीन पुनर्विकसित ‘अमृत भारत स्टेशन’ का किया उद्घाटन, जानें कौन हैं ये रेलवे स्टेशन

    News DeskBy News DeskMay 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में तीन पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का बृहस्पतिवार को डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया. गोविंदपुर रोड, राजमहल और शंकरपुर देश भर के उन 103 अमृत भारत स्टेशन में शामिल हैं जिनका मोदी ने डिजिटल माध्यम से उद्धाटन किया. खूंटी जिले के गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर आयोजित इस उद्घाटन समारोह में राज्य के भूमि एवं राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और तोरपा से विधायक सुदीप गुड़िया सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए.

    एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि दक्षिण पूर्व रेलवे की रांची डिवीजन के अंतर्गत हटिया-राउरकेला खंड पर स्थित गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास लगभग 6.65 करोड़ रुपये की लागत से किया गया. स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की नींव 26 फरवरी, 2024 को रखी गई थी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    बयान में कहा गया कि इस स्टेशन में पहले केवल बुनियादी सुविधाएं थीं लेकिन अब यह एक आधुनिक, सभी सुविधाओं से सुसज्जित और पर्यावरण अनुकूल स्टेशन में बदल गया है.इसमें कहा गया, ‘स्टेशन में अब एक नयी इमारत, विशाल प्रतीक्षा क्षेत्र, कम्प्यूटरीकृत टिकट काउंटर, ऊंचे प्लेटफॉर्म, विस्तारित प्लेटफॉर्म शेड, एक आधुनिक फुटओवर-ब्रिज, लिफ्ट, रैंप, एलईडी लाइट, विशेष रूप से डिजाइन किए गए रैंप और दिव्यांग यात्रियों के लिए स्पर्श पथ, स्वच्छ पेयजल सुविधाएं, विकसित पार्किंग क्षेत्र और चौड़ी सड़कें हैं. इसके अलावा स्टेशन परिसर को स्थानीय कला और सांस्कृतिक कृतियों से सजाया गया है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    साहेबगंज जिले के राजमहल स्टेशन और देवघर जिले के शंकरपुर स्टेशन का करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया. अधिकारियों ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड में 57 स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Railway Station Innogration: PM Modi inaugurated three redeveloped 'Amrit Bharat Stations' in Jharkhand know which are these railway stations
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group