Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi Chaibasa Visit: चाईबासा में हेमंत सरकार पर गरजे पीएम मोदी, JMM, कांग्रेस और RJD ने संकट में डाला झारखंड का अस्तित्व, घुसपैठिए इनके वोट बैंक बन गए हैं…
    Breaking News

    PM Modi Chaibasa Visit: चाईबासा में हेमंत सरकार पर गरजे पीएम मोदी, JMM, कांग्रेस और RJD ने संकट में डाला झारखंड का अस्तित्व, घुसपैठिए इनके वोट बैंक बन गए हैं…

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2024Updated:November 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. चाईबासा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो झारखंड के विरोधी थे, आज उनकी गोद में झामुमो बैठ चुका है. कांग्रेस आदिवासी विरोधी रही है. इसी कांग्रेस के सहारे झामुमो सरकार चला रहा है. सत्ता के लिए उसने इनसे गले मिला गया. पीएम मोदी ने कहा कि हो भाषा को उचित सम्मान मिलेगा.
    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि रोटी, बेटी और माटी की पुकार है. झारखंड में एनडीए की सरकार बनाएं. बीजेपी ने रांची में धरती आबा बिरसा मुंडा का संग्रहालय बनाया है. बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को बीजेपी ने ही जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है. इनकी 150 जयंती धूमधाम से मनायी जाएगी.

    Jharkhand में नक्सलवाद का हुआ सफाया: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश ने बंगाल एसटीएफ के सामने किया आत्मसमर्पण, 55 से ज्यादा आपराधिक मामलों में था वांछित

    बीजेपी ने देश को दी पहली महिला राष्ट्रपति
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी ने आदिवासियों का सम्मान किया है. इन्हें कई अहम जिम्मेदारी दी गयी है. एक तरफ जहां राज्य की बागडोर उन्हें सौंपी गयी है, वहीं कई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है. कांग्रेस ने कभी आदिवासियों को सम्मान नहीं दिया. बीजेपी ने देश को पहली महिला राष्ट्रपति दी है.

    झामुमो ने चंपाई सोरेन को किया अपमानित
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झामुमो ने चंपाई सोरेन को अपमानित किया. उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया. ये आदिवासी का अपमान नहीं है? झामुमो और कांग्रेस को महिला राष्ट्रपति बर्दाश्त नहीं हो रही हैं. सीता सोरेन के साथ इन्होंने क्या किया है? आपको अच्छे से मालूम है. एक कांग्रेस नेता ने इन्हें अपमानित किया है. इसके बाद भी झारखंड के मुख्यमंत्री ने कुछ भी नहीं कहा.

    Railway Train cancel: खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक की वजह से हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द

    युवाओं को नौकरी नहीं दी, पेपर लीक कराया
    झारखंड के युवाओं को वर्तमान सरकार ने नौकरी तो नहीं दी, लेकिन पेपर लीक कराकर जीवन बर्बाद कर दिया. पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी. तीन लाख निष्पक्ष भर्ती करायी जाएगी.

    आदिवासी समाज को और बनाया जाएगा मजबूत
    प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज को और मजबूत बनाया जाएगा. बीजेपी ने इसके लिए अगल मंत्रालय बनाया. कांग्रेस ने तो इसकी जरूरत भी नहीं समझी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress and RJD have put the existence of Jharkhand in trouble infiltrators have become their vote bank... jmm PM Modi roared at Hemant government in Chaibasa
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand में नक्सलवाद का हुआ सफाया: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश ने बंगाल एसटीएफ के सामने किया आत्मसमर्पण, 55 से ज्यादा आपराधिक मामलों में था वांछित

    September 17, 2026

    Railway Train cancel: खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक की वजह से हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द

    September 17, 2026

    Petrol/Diesel: पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर सरकारने ‘अप्रत्याशित लाभ कर’ घटाया

    September 17, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स, निफ्टी हरे निशान पर, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    September 17, 2026

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    September 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group