Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi. पहलगाम हमले के आतंकियों और इसकी साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी, बिहार की जनसभा में पीएम मोदी ने दी चेतावनी
    Breaking News

    PM Modi. पहलगाम हमले के आतंकियों और इसकी साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी, बिहार की जनसभा में पीएम मोदी ने दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskApril 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Madhubani.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल सभी आतंकवादियों और इसकी साजिश रचने वालों को ‘‘उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा देने’’ का संकल्प जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अब आतंकियों की बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है.
    उन्होंने अपने भाषण में कुछ बातें अंग्रेजी में भी कहीं, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मित्रों, आज मैं बिहार की धरती से पूरी दुनिया को बता देना चाहता हूं कि भारत एक एक आतंकवादी और उनके आकाओं की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा। हम धरती के आखिरी छोर तक उनका (पहलगाम के हमलावरों का) पीछा करेंगे. आतंकवाद कभी भारत का मनोबल नहीं तोड़ पाएगा.मंगलवार को पहलगाम के बैरसन में आतंकी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.इस हमले के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला सार्वजनिक बयान है.मारे गए लोगों में बिहार के मूल निवासी मनीष रंजन भी थे जो हैदराबाद में आसूचना ब्यूरो (आईबी) में ‘सेक्शन ऑफिसर’ के रूप में पदस्थ थे. मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के निवासी मनीष का परिवार अब पश्चिम बंगाल के झालदा में रहता है.
    प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उसे दिए एक संदेश में कहा, मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी..सजा मिलकर रहेगी. मोदी ने कहा, अब आतंकियों की बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है, उससे पूरा देश व्यथित है, करोड़ों देशवासी दुखी हैं.
    उन्होंने कहा, सभी पीड़ित परिवारों के इस दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। जिन पीड़ितों का इलाज चल रहा है, उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए सरकार हर प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा, ‘न्याय के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इसके लिए दृढ़संकल्पित है.  प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों का दृढ़संकल्प आतंकवाद की कमर तोड़कर रहेगा।
    मोदी ने कहा, मानवता में विश्वास रखने वाले सभी लोग हमारे साथ हैं, मैं हमारे साथ इस मौके पर खड़े सभी लोगों और विभिन्न देशों के नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं. इससे पहले राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके साथ मंच पर उपस्थित नेताओं और वहां उपस्थित विशाल जनसमूह ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और कुछ पल का मौन रखा.
    मोदी ने कार्यक्रम में अपना भाषण शुरू करने से पहले जनसभा में उपस्थित लोगों से अपील की कि पहलगाम में जान गंवाने वाले ‘‘परिवार जनों को’’ श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ पल का मौन रखें।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हमले में लोगों ने अपने बेटों, भाइयों और पतियों को खो दिया. उन्होंने कहा कि मारे गए लोग भारत के विभिन्न हिस्सों से थे, चाहे बंगाल हो, कर्नाटक हो, महाराष्ट्र हो, गुजरात हो, ओडिशा हो या बिहार हो.उन्होंने कहा, ‘‘करगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुख और गुस्सा समान है.
    भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर बुधवार को पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए उसके साथ राजनयिक संबंधों में व्यापक कटौती करने, 1960 की सिंधु जल संधि स्थगित करने और अटारी चौकी को बंद किए जाने समेत कई फैसले किए.
    पहलगाम में नृशंस हमले में 26 लोगों की मौत के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई, जिसमें इस कायरतापूर्ण हमले के प्रति भारत के जवाबी कदमों को अंतिम रूप दिया गया तथा सुरक्षा बलों को ‘‘उच्च सतर्कता’’ बनाए रखने का निर्देश दिया गया.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PM Modi warned in a public rally in Bihar PM Modi. The terrorists and conspirators of the Pahalgam attack will get a punishment bigger than they can imagine
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group