Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»प्रधानमंत्री मोदी श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह का नेतृत्व करेंगे
Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह का नेतृत्व करेंगे

News DeskBy News DeskJune 18, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • मुख्य समारोह 21 जून को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में होगा

New Delhi. आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को कहा कि इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह 21 जून को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में आयोजित किया जाएगा. आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जाधव ने कहा कि इस साल योग दिवस का मुख्य विषय ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ है जो व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में योग की दोहरी भूमिका को रेखांकित करता है. जाधव ने कहा कि योग अंतर-आत्मा और बाहरी दुनिया के बीच संबंध के प्रसार को रेखांकित करता है.

उन्होंने कहा कि योग सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हुए शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास को मजबूती देता है. हाल के वर्षों में लाखों लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी समुदायों पर योग के गहरे प्रभाव को दर्शाती है. उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने प्रत्येक ग्राम प्रधान को पत्र लिख कर जमीनी स्तर पर भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रसार को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया है.

Jamshedpur: नीट यूजी काउंसलिंग में मदद के नाम पर महिला से 3.50 लाख रुपये की ठगी

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी.
दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का योग दिवस प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर आया था और इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया था.

मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल ने आदिवासी महिला से दुष्कर्म, गोलियां खिलाकर कराया गर्भपात, आरोपी फरार, तलाश रही पुलिस

जाधव ने कहा कि 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में एक जन आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्सव 45 मिनट के एक सामंजस्यपूर्ण योग प्रदर्शन द्वारा संपन्न किया जाता है जिसे कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) कहा जाता है. सीवाईपी प्रदर्शनों के वीडियो यूट्यूब पर 22 भारतीय भाषाओं, संयुक्त राष्ट्र की छह भाषाओं और नौ अन्य विदेशी भाषाओं में उपलब्ध हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: नीट यूजी काउंसलिंग में मदद के नाम पर महिला से 3.50 लाख रुपये की ठगी

November 3, 2026

मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल ने आदिवासी महिला से दुष्कर्म, गोलियां खिलाकर कराया गर्भपात, आरोपी फरार, तलाश रही पुलिस

November 3, 2026

Jharkhand: युवक ने पत्नी को लोहे की छड़ से मारा, बेटी को बचाने आयी सास पर भी किया वार, दोनों की मौत, आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला?

November 3, 2026
Recent Post

Jamshedpur: नीट यूजी काउंसलिंग में मदद के नाम पर महिला से 3.50 लाख रुपये की ठगी

November 3, 2026

मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल ने आदिवासी महिला से दुष्कर्म, गोलियां खिलाकर कराया गर्भपात, आरोपी फरार, तलाश रही पुलिस

November 3, 2026

Jharkhand: युवक ने पत्नी को लोहे की छड़ से मारा, बेटी को बचाने आयी सास पर भी किया वार, दोनों की मौत, आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला?

November 3, 2026

Diwali Fire Crackers: पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध से अवैध बिक्री बढ़ती है… जानें Supreme Court ने और क्या कहा?

November 3, 2026

Bank of India ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाईं, 500 दिन की जमा पर 7.5% तक ब्याज की पेशकश

November 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group