Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»PM Modi visits Odisha: प्रधानमंत्री मोदी 29 नवंबर से तीन दिन ओडिशा में रहेंगे, राज्यों के डीजीपी और सुरक्षा बलों के प्रमुखों के अखिल भारतीय सम्मेलन में होंगे शामिल
    Headlines

    PM Modi visits Odisha: प्रधानमंत्री मोदी 29 नवंबर से तीन दिन ओडिशा में रहेंगे, राज्यों के डीजीपी और सुरक्षा बलों के प्रमुखों के अखिल भारतीय सम्मेलन में होंगे शामिल

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhubaneswar. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भुवनेश्वर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29 नवंबर से ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 29 नवंबर की रात को भुवनेश्वर पहुंचेंगे और एक दिसंबर की दोपहर तक ओडिशा में रहेंगे. उन्होंने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री भुवनेश्वर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे. यह आयोजन पहली बार ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हो रहा है.
    उन्होंने बताया कि यह 29 नवंबर से एक दिसंबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा. ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी और सभी सुरक्षा बलों के प्रमुख इस सम्मेलन में भाग लेंगे.

    खुरानिया ने कहा कि राज्य इस सम्मेलन के लिए सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराएगा तथा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. सूत्रों ने बताया कि मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और खुफिया ब्यूरो के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, सभी राज्यों के डीजीपी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और एसपीजी के प्रमुख तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे.

    CID ने परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ को लेकर JPSC के पूर्व अध्यक्ष से 8 घंटे पूछताछ की, जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डीजीपी सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा, साइबर अपराध और माओवादी खतरे, कृत्रिम मेधा (एआई) से उत्पन्न चुनौतियां, ड्रोन के नवीनतम खतरे और आतंकवाद-रोधी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी के गंडकिदा गांव में कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी की हत्या

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PM Modi visits Odisha: Prime Minister Modi will be in Odisha for three days from November 29 will attend the All India Conference of State DGPs and Heads of Security Forces
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CID ने परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ को लेकर JPSC के पूर्व अध्यक्ष से 8 घंटे पूछताछ की, जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित

    August 1, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी के गंडकिदा गांव में कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी की हत्या

    August 1, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी के ओवन ब्लास्ट में मृतक मजदूर के परिजनों को मिले ₹10.60 लाख, समझौते के बाद थमा विवाद

    August 1, 2026
    Recent Post

    CID ने परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ को लेकर JPSC के पूर्व अध्यक्ष से 8 घंटे पूछताछ की, जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित

    August 1, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी के गंडकिदा गांव में कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी की हत्या

    August 1, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी के ओवन ब्लास्ट में मृतक मजदूर के परिजनों को मिले ₹10.60 लाख, समझौते के बाद थमा विवाद

    August 1, 2026

    Jamshedpur: सोनारी में महिला से चेन छीनकर भाग रहे बदमाशों की बाइक कार से टकराई, हादसे के बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़ पैदल हुए फरार

    August 1, 2026

    Cabinet Dicision: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम-किसान योजना पांच साल बढ़ाने को मंजूरी दी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

    August 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group