Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»PM Visit Bihar: पीएम मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे के दौरान पटना में रोड शो करेंगे, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए किया जाएगा अभिनंदन
    Bihar

    PM Visit Bihar: पीएम मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे के दौरान पटना में रोड शो करेंगे, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए किया जाएगा अभिनंदन

    News DeskBy News DeskMay 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को पटना में एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे, जहां उनका ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए अभिनंदन किया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने यह जानकारी दी. जायसवाल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री उस दिन शाम पांच बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से राज्य का उनका दो दिवसीय दौरा शुरू होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन करने के अलावा शहर के बाहरी इलाके बिहटा में नए हवाई अड्डे की आधारशिला रखेंगे.

    उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रधानमंत्री पार्टी कार्यालय आएंगे. यह एक विशाल रोड शो होगा, जो पुलिस मुख्यालय, पटना उच्च न्यायालय और आयकर चौराहा जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से होकर गुजरेगा. रास्ते में 32 स्थानों पर उनका अभिनंदन किया जाएगा. हालांकि, जायसवाल ने स्पष्ट किया कि यह अभिनंदन समारोह किसी राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं होगा. उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों और गैर सरकारी संगठनों से जुड़े लाखों लोग दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता का स्वागत करने के लिए सड़क किनारे इकट्ठा होंगे.

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ स्तर पर हुआ प्रशिक्षण

    उन्होंने कहा कि बिहार के लोग मोदी को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद इसी धरती पर घोषणा की थी कि अपराधियों को दंडित किया जाएगा. जायसवाल ने कहा कि पटना में रात्रि विश्राम के बाद प्रधानमंत्री शुक्रवार को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जहां वह एक रैली को भी संबोधित करेंगे, ‘‘जो भीड़ के मामले में सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी. उन्होंने कहा कि वहां आयोजन स्थल पर एक लाख कुर्सियों की व्यवस्था होगी. प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ महीनों में बिहार में कई रैलियों को संबोधित किया है. हर एक रैली ने पिछली रैली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

    Jamshedpur: मानगो बाजार के कोलकाता ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दुकान की छत काटकर चोर अंदर घुसे, आभूषण समेत नकद पर हाथ किया साफ

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी का एक और दौरा 20 जून को तय है. समय आने पर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी. राज्य में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PM Visit Bihar: PM Modi will do a road show in Patna during his two-day visit to Bihar will be felicitated for 'Operation Sindoor'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ स्तर पर हुआ प्रशिक्षण

    June 14, 2026

    Jamshedpur: मानगो बाजार के कोलकाता ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दुकान की छत काटकर चोर अंदर घुसे, आभूषण समेत नकद पर हाथ किया साफ

    June 14, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर टाटानगर स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    June 14, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ स्तर पर हुआ प्रशिक्षण

    June 14, 2026

    Jamshedpur: मानगो बाजार के कोलकाता ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दुकान की छत काटकर चोर अंदर घुसे, आभूषण समेत नकद पर हाथ किया साफ

    June 14, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर टाटानगर स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    June 14, 2026

    Diseal Industry Supply: पेट्रोल पंपों से डीजल की खरीद पर ‘अंकुश’ से औद्योगिक इकाइयों की चिंता बढ़ी

    June 14, 2026

    Seraikellka-:विश्व रक्तदाता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला का रक्तदान शिविर, मानव सेवा के लिए उमड़े रक्तदाता

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group