Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»चतरा में व्यापारी बनकर पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय अपराधियों को दबोचा, एके-47 की 393 गोलियां बरामद
Crime

चतरा में व्यापारी बनकर पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय अपराधियों को दबोचा, एके-47 की 393 गोलियां बरामद

News DeskBy News DeskSeptember 7, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

चतरा. चतरा जिला पुलिस ने हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोसमाता लेजनवा रोड पर रविवार की शाम व्यापारी बनकर अवैध कारतूस की खेप ले जा रहे नाबालिग समेत दो अंतर्राज्यीय अपराधियों को दबोच लिया.

पकड़े गए अपराधियों के पास से एके-47 की 393 चक्र जिंदा गोली, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के गया जिले के लुदुआ थाना क्षेत्र के कुठीलवा गांव निवासी महेंद्र पासवान का पुत्र रोशन कुमार व एक नाबालिग के रूप में हुई है.

पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोस्माही लेंजवा रोड की ओर जा रहा है और वहां गोली की सप्लाई करने वाला है.
इस पर सदर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए अनोखी रणनीति बनाई. पुलिस ने खुद को व्यापारी बताकर आरोपी से संपर्क साधा और जैसे ही सौदेबाजी की बात बनी.

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक लंबे समय से हथियारों के अवैध कारोबार में सक्रिय है और बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. बताया कि इस तस्करी नेटवर्क का सरगना अब भी फरार है.

उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. एसपी ने बताया कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो जाएगा. इस अभियान में एसडीपीओ संदीप सुमन, पुलिस उपाधीक्षक अवधेश रंजन, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, एएसआई पुर्षोत्तम अग्निहोत्री, वीर बहादुर और थाना सरायत्र बल की टीम शामिल थे.

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026
Recent Post

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group