Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»साइबर अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, एक पकड़ाया, एक दर्जन पर प्राथमिकी
    Breaking News

    साइबर अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, एक पकड़ाया, एक दर्जन पर प्राथमिकी

    News DeskBy News DeskJuly 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    प्रतीकात्मक
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बेंगाबाद. साइबर अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस टीम के पर हमला कर जवानों को घायल करने व साइबर अपराधियों को भगाने के मामले में बेंगाबाद थाना में केस दर्ज किया गया है. कांड संख्या 90/24 के तहत एक नामजद सहित 10-15 महिला पुरुषों पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने एक आरोपी पियारी मंडल को जेल भेज दिया है. वहीं, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बुधवार को साइबर डीएसपी आबिद खान को जानकारी मिली थी कि गेनरो पंचायत के साठीबाद गांव निवासी दिलीप मंडल के घर पर कई स्थानों से साइबर ठग पहुंचे हैं और घटना को अंजाम दे रहे हैं.

    डीएसपी जवानों के साथ गांव पहुंचे और दिलीप मंडल के घर से ठगी करने वालों को पकड़ लिया. इसी दौरान उसके घर की महिलाएं आगे आकर जवानों से उलझ गयीं. महिलाओं ने पुलिस जवानों के साथ धक्का-मुक्की भी की. वहीं, परिवार के पुरुष सदस्यों ने पथराव शुरू कर दिया. घायल क्यूआरटी के जवान चंद्रकांत कुमार के अनुसार जैसे ही दिलीप मंडल के घर पर छापेमारी कर साइबर ठगों को पकड़ा गया. डीएसपी के निर्देश पर सभी को वाहन में बैठाने लगे इस दौरान उसके घर की कई महिला-पुरुष जवानों के साथ उलझ गये.

    Jharkhand SIR: मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए जाने की जांच के आदेश

    गाली-गलौज के साथ पथराव शुरू कर दिया. पियारी मंडल ने जबरदस्ती दिलीप मंडल तथा उसके सहयोगियों को भगा दिया. पियारी को पकड़ने के दौरान उसके घर की एक महिला ने उसके हाथ में दांत काट लिया और गले से सोने की बजरंगबली का लॉकेट छीन लिया. सरकारी कार्य में बाधा और लोक सेवक के साथ गाली-गलौज व मारपीट के मामले में थाना में केस दर्ज करते हुए पियारी मंडल को जेल भेज दिया गया.

    Chaibasa: गोईलकेरा में झाड़-फूंक करने आए पुजारी की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Police team which went to catch cyber criminals was attacked
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand SIR: मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए जाने की जांच के आदेश

    September 3, 2026

    Chaibasa: गोईलकेरा में झाड़-फूंक करने आए पुजारी की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या

    September 3, 2026

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर पुलिस के बेड़े में 40 नए बोलेरो वाहन शामिल, हाईवे और संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

    September 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए जाने की जांच के आदेश

    September 3, 2026

    Chaibasa: गोईलकेरा में झाड़-फूंक करने आए पुजारी की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या

    September 3, 2026

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर पुलिस के बेड़े में 40 नए बोलेरो वाहन शामिल, हाईवे और संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

    September 3, 2026

    Jharkhand Police: पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगी DGP, सभी IG, DIG और जिलों के SSP व SP को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश

    September 3, 2026

    Nikhar Murder Case: होटल कारोबार से जुड़े निखार सबलोक की हत्या मामले में छह गिरफ्तार, 15 लाख में हत्या के लिए दी गयी थी सुपारी

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group