Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»मतदान केंद्रों पर अपने–अपने दल के बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें राजनीतिक दल : रवि कुमार
    Breaking News

    मतदान केंद्रों पर अपने–अपने दल के बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें राजनीतिक दल : रवि कुमार

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : CEO यानी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे सभी मतदान केंद्रों पर अपने–अपने दल के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर लें. जिससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल जिला,विधानसभा स्तर पर बूथ लेवल एजेंट–1 एवं सभी मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल एजेंट– 2 को चयनित करते हुए उनकी सूची संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. कुमार गुरुवार को राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन सदन में बैठक कर रहे थे.

    CEO ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के क्रम में एक भी मतदाता छूटे नहीं इस कार्य के लिए बीएलए एवं बीएलओ आपस में समन्वय स्थापित करते हुए काम करें. मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के चयनित बीएलए को शर्तों के साथ मतदाताओं के फॉर्म जमा करने, मतदाता सूची के प्रारूप की कॉपी प्राप्त करने सहित कई अधिकार भी दिए गए हैं. मतदाता सूची को पारदर्शी एवं एक भी मतदाता छूटे नहीं इस ध्येय को पूरा करने के लिए बीएलओ की भूमिका के साथ–साथ बीएलए की भी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.

    JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में लड़की से मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, CCTV से पुलिस ने पकड़ा

    CEO के रवि कुमार ने कहा है कि राजनीतिक दल बीएलए नियुक्त करते समय इस बात का ध्यान रखें कि संबंधित बीएलए उसी मतदान केंद्र का मतदाता हो. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल बीएलए की सूची संबंधित क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे जिसे निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करा दिया जाएगा.

    1Win en Argentina – aplicación móvil

    इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Political parties should appoint booth level agents of their respective parties at polling stations: K. Ravi Kumar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में लड़की से मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, CCTV से पुलिस ने पकड़ा

    September 22, 2026

    AIMA के 53वें राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन में शामिल हुए Tata Steel के MD नरेंद्रन, बोले: पोर्ट टैलबोट संयंत्र में EAF परियोजना समय से पूरा करने की हो रही कोशिश

    September 22, 2026

    Karam Festival: करम पर्व पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने लोगों को शुभकामनाएं दीं

    September 22, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में लड़की से मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, CCTV से पुलिस ने पकड़ा

    September 22, 2026

    1Win en Argentina – aplicación móvil

    September 22, 2026

    B7 Casino — Login, Welkomstbonus 100% tot €450 en 250 FS

    September 22, 2026

    Pinco Online Kazino 2026 – Pulsuz Dövriyyələr və Promolar

    September 22, 2026

    1Win Giriş Türkiye’de Online Casino

    September 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group