


Potka.पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर व गंगाडीह में शुक्रवार को हर्सेषोल्लास में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया. जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी. सर्वप्रथम स्थानीय आजाद बस्ती से ईद मिलादुन्नबी जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकला जो खुर्शीद चौक,जामा मस्जिद चौक, कीर्तन पाड़ा, मुख्य बाजार होते हुए मुबारक बस्ती के पास पहुंच कर संपन्न हुआ.
दूसरा जुलूस गंगाडीह से डीजे बाजे गाजे के साथ कोतवाली मुख्य पथ,भेलाईडीह, हल्दीपोखर बाजार होते हुए मुबारक बस्ती पहुंच कर पुरा हुआ. सुरक्षा में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहे.



