Lahar Chakra

Potka Sanjib Sardar : पोटका विधायक संजीव सरदार ने जानमडीह पंचायत में शुरू की नि:शुल्क कोचिंग, लाइब्रेरी का भी हुआ उद्घाटन, ऐसी होगी व्यवस्था?

Potka.पोटका विधायक संजीव सरदार ने कोवाली थाना क्षेत्र के जानमडीह पंचायत स्थित सांस्कृतिक भवन में जायरा उंबुल नि:शुल्क कोचिंग सह पुस्तकालय का रविवार को उद्घाटन किया. यहां गांव के स्नातक पास युवा बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाएंगे. साथ ही युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे. विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शिक्षा अवसरों के द्वार खोलती है, व्यक्तिगत विकास को प्रोत्साहित करती है और समाज को प्रगति की ओर ले जाती है.

उन्होंने आश्वस्त किया कि पुस्तकालय में बेंच-डेस्क और कंप्यूटर की व्यवस्था कराकर एक बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही पुस्तकालय संचालन के लिए वे हर माह अपने वेतन से दस हजार रुपये देंगे. इस मौके पर मुखिया कालिपदो सरदार, पंचायत समिति सदस्य रघुनाथ सरदार, ग्राम प्रधान बुगनु सरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

Exit mobile version