Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आएंगे जमशेदपुर, तिरंगे के लुक में टाटानगर स्टेशन सज-धजकर तैयार, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने समेत सभी कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण, पढ़ें और क्या रहेंगी व्यवस्थाएं
Headlines

Jamshedpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आएंगे जमशेदपुर, तिरंगे के लुक में टाटानगर स्टेशन सज-धजकर तैयार, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने समेत सभी कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण, पढ़ें और क्या रहेंगी व्यवस्थाएं

News DeskBy News DeskSeptember 14, 2024Updated:September 14, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को प्रस्तावित टाटानगर दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. टाटानगर रेलवे स्टेशन दुल्हन की तरह सज-धजकर तैयार है. पीएम मोदी के आगमन को ध्यान में रखते हुए जहां-जहां कार्यक्रम होने हैं, उन सभी स्थानों पर एसपीजी की कड़ी निगरानी में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गयी हैं.

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले शहर की सड़कों की मरम्मत और साफ-सफाई का काम पूरा हो चुका है, जुगसलाई वीर कुंवर सिंह चौक, टाटानगर स्टेशन चौक और चाईबासा बस स्टैंड के पास यातायात पुलिस की विशेष तैनाती की गई है. टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 और 3 को खास तौर पर सजाया गया है.

स्टेशन को तिरंगा का लुक दिया गया है. प्लेटफॉर्म की पटरियों का भी रंग रोगन किया गया है. पार्किंग एरिया में पीएम मोदी की सभा होगी. वहां स्टेज भी सजकर तैयार है. उसको भी तिरंगा का ही लुक दिया गया है.

पार्किंग एरिया से लेकर स्टेशन तक रेड कारपेट

स्टेशन में पार्किंग एरिया से लेकर स्टेशन तक में रेड कारपेट बिछाया गया है. यहां लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है. स्टेशन एरिया के पार्किंग एरिया, जहां कार्यक्रम होना है, वहां करीब दो हजार लोगों के बैठने और खड़ा होने की व्यवस्था है. वहीं, स्टेशन में जहां पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे, वहां भी करीब दो सौ लोगों के बैठने का इंतजाम है.

Tata Motors: टाटा मोटर्स के एमडी बोले-यात्री वाहनों की कीमतें चरणबद्ध ढंग से बढ़ाने पर विचार कर रही कंपनी

पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल और झंडी दिखाने वाले एरिया में 10-10 एसी लगाये गये हैं. हरी झंडी के एरिया में अलग से एसी लगा है, जबकि कार्यक्रम स्थल के स्टेज पर भी एसी का इंतजाम किया गया है.

इन गेट से इंट्री और आउट गेट से निकलेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी सुबह करीब 10 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन के लिए सोनारी एयरपोर्ट से रवाना होंगे. सुबह 10.15 बजे वे इन गेट से इंट्री करेंगे. वे सीधे स्टेशन के पोर्टिको में रुकेंगे और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. इसके बाद पीएम मोदी वहां से गाड़ी से ही स्टेज के पास पहुंचेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, तैयारियों में जुटी आइटी टीम

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी के आगमन के दौरान सारे कार्यक्रम का स्टेशन के दर्शक दीर्घा में लाइव प्रसारण होगा. इसके अलावा तमाम स्टेशन, जहां-जहां वंदेभारत ट्रेन को पीएम मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखायेंगे, वहां का भी प्रसारण होगा. इसके लिए पूरी आइटी टीम काम में लगी हुई है.

Jamshedpur Weather: आज भी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात, कुछ इलाकों में बाढ़ की आशंका

कुमार मनीष,9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Motors: टाटा मोटर्स के एमडी बोले-यात्री वाहनों की कीमतें चरणबद्ध ढंग से बढ़ाने पर विचार कर रही कंपनी

September 26, 2026

Jamshedpur Weather: आज भी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात, कुछ इलाकों में बाढ़ की आशंका

September 26, 2026

Jharkhand: IAS अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ धनशोधन का मुकदमा जारी रहेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

September 26, 2026
Recent Post

Tata Motors: टाटा मोटर्स के एमडी बोले-यात्री वाहनों की कीमतें चरणबद्ध ढंग से बढ़ाने पर विचार कर रही कंपनी

September 26, 2026

Jamshedpur Weather: आज भी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात, कुछ इलाकों में बाढ़ की आशंका

September 26, 2026

Jharkhand: IAS अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ धनशोधन का मुकदमा जारी रहेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

September 26, 2026

Bank Strike: सरकारी बैंकों की 28 सितंबर से तीन दिन की हड़ताल में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी होंगे शामिल, खुले रहेंगे निजी क्षेत्र के बैंक, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन निपटाने की सलाह

September 26, 2026

Weathear Alert: जमशेदपुर में भारी बारिश से उफनायी स्वर्णरेखा और खरकई नदी, कई इलाकों में घुसा पानी, 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद

September 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group