Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»दिशोम गुरु को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा में लाने की तैयारी, झामुमो महासचिव ने दिया संकेत
    Breaking News

    दिशोम गुरु को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा में लाने की तैयारी, झामुमो महासचिव ने दिया संकेत

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2025Updated:August 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि राज्य सरकार को झारखंड के वरिष्ठ नेता और राज्य निर्माता दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित कर केंद्र सरकार को भेजना चाहिए.

    उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा का पूरक मॉनसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान 22 अगस्त को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जबकि 26 अगस्त को किसानों की समस्याओं और अतिवृष्टि पर विशेष चर्चा होगी. ऐसे में सरकार को चाहिए कि इस सत्र को ऐतिहासिक बनाते हुए शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सदन से पारित कराए.

    विनोद पांडेय ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, सेवा और समाज के लिए समर्पण का प्रतीक रहा है. उन्होंने आदिवासियों को जागरूक करने, नशाखोरी और महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन चलाने, और झारखंड को अलग राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाई है.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव पारित होना न केवल झारखंड के लिए गर्व की बात होगी, बल्कि पूरे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को भी सम्मानित करेगा. उन्होंने भाजपा के सांसदों और विधायकों से भी अपील की कि वे इस दिशा में पहल करें क्योंकि दिशोम गुरु शिबू सोरेन सभी दलों और समाज के लिए सम्मानित नेता रहे हैं.

    झामुमो महासचिव ने सत्ताधारी दल से अपील की कि यह प्रस्ताव विधानसभा में प्राथमिकता के साथ लाया जाए और पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाए.

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    jmm JMM general secretary gave a hint Preparations are being made to bring a proposal to give Bharat Ratna to Dishom Guru in the assembly RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news झामुमो झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group