Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त ने की समीक्षा बैठक व स्थल निरीक्षण
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त ने की समीक्षा बैठक व स्थल निरीक्षण

    News DeskBy News DeskFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। 26 फरवरी को भारत की माननीय राष्ट्रपति Droupadi Murmu के प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केन्द्र ट्रस्ट के भूमि पूजन कार्यक्रम में राष्ट्रपति की उपस्थिति को देखते हुए विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

    इसी क्रम में आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल श्री रविरंजन कुमार विक्रम ने परिसदन में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा प्रबंध एवं विभागीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

    कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

    बैठक के उपरांत आयुक्त ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ले-आउट प्लान, मंच व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, टेंट निर्माण कार्य तथा सुरक्षा इंतजाम की जानकारी ली। मुख्य अतिथि की गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस

    आयुक्त ने प्रवेश एवं निकास द्वारों को सुव्यवस्थित रखने, पर्याप्त बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन और आपातकालीन निकास मार्ग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर वीआईपी मूवमेंट के अनुरूप मार्ग निर्धारण, कारकेड व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण की ठोस योजना तैयार करने पर जोर दिया गया।

    FIFA Football Final: Spain बना World Champion, अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीता फीफा विश्व कप

    साथ ही कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण तथा प्लास्टिक सामग्री के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    विभागीय समन्वय से सफल आयोजन का लक्ष्य

    आयुक्त ने उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया।

    बैठक और निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

    Jamshedpur: सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने की घटना के विरोध में जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और कार्यक्रम को गरिमामय एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bhoomi Pujan Ceremony Jamshedpur District Administration Preparations Droupadi Murmu February 26 Program Event Venue Inspection India Government Event Security Planning High Level Administrative Meeting jamshedpur news update Jamshedpur Presidential Visit 2026 Karn Satyarthi Deputy Commissioner Kolhan Commissioner Review Meeting Kolhan Division Administration Law and Order Review Meeting Official Visit Preparations India Piyush Pandey SSP Jamshedpur President Droupadi Murmu Jamshedpur visit Presidential Protocol India Security Arrangements Jamshedpur Shri Jagannath Spiritual and Cultural Trust Event Traffic Management for President Visit VIP Movement Plan India
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    FIFA Football Final: Spain बना World Champion, अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीता फीफा विश्व कप

    July 20, 2026

    Jamshedpur: सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने की घटना के विरोध में जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन

    July 20, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में कुसुम घाट के पास खरकई नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

    July 20, 2026
    Recent Post

    FIFA Football Final: Spain बना World Champion, अर्जेंटीना को हराकर 16 साल बाद जीता फीफा विश्व कप

    July 20, 2026

    Jamshedpur: सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने की घटना के विरोध में जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन

    July 20, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में कुसुम घाट के पास खरकई नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

    July 20, 2026

    Jamshedpur: छोटाबांकी डैम में दोस्तों के साथ घूमने आए टेल्को के युवक की डूबकर मौत

    July 20, 2026

    Jamshedpur: आदिवासी महिला की मौत की जांच की मांग, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

    July 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group