Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur/Seraikella- Kharsawan: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के नए एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को मिली सरायकेला-खरसावां की कमान
    Crime

    Jamshedpur/Seraikella- Kharsawan: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के नए एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को मिली सरायकेला-खरसावां की कमान

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur/Seraikella- Kharsawan: झारखंड सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में नए पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना की है।

    सरकार ने आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया है, जबकि 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है।

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट से शेयर बाजार में तेजी, Sensex 300 अंक से अधिक चढ़ा

    मनोज स्वर्गियारी मूल रूप से असम के बोडो समुदाय से हैं। उनका जन्म 28 जून 1991 को हुआ था। उन्होंने आईआईटी गुवाहाटी से बी.टेक की पढ़ाई पूरी की और वर्ष 2017 की संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी बने।
    यह प्रशासनिक बदलाव जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के बाद किया गया है। इस घटना के बाद कोल्हान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। मामले को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन, राजनीतिक बयानबाजी और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई थी।

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के तत्कालीन एसएसपी और सरायकेला-खरसावां के एसपी को उनके पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था। अब दोनों जिलों में नए पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति के साथ सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का संदेश दिया है।
    सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के साथ-साथ कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में नए एसएसपी और एसपी के सामने दोनों जिलों में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करना, आम लोगों का विश्वास बहाल करना तथा चर्चित मामलों की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    breaking news jamshedpur Hemant Soren News latesst samachar adityapur latest news seraikella kharsawan news seraikella kharsawan samachar viral seraikella kharsawan latest news sp seraikella kharsawan ssp east singhbhum ssp jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट से शेयर बाजार में तेजी, Sensex 300 अंक से अधिक चढ़ा

    July 2, 2026

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    July 1, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट से शेयर बाजार में तेजी, Sensex 300 अंक से अधिक चढ़ा

    July 2, 2026

    Jamshedpur/Seraikella- Kharsawan: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के नए एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को मिली सरायकेला-खरसावां की कमान

    July 2, 2026

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    July 1, 2026

    Jamshedpur News :बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरयू राय का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को ‘जमशेदपुर बंद’, 2 को निकलेगा मशाल जुलूस

    July 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group