Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन हुआ सक्रिय,जुगसलाई नगर परिषद पार्क में अवैध रूप से लगाई गई अस्थाई दर्जनों पटाखा दुकान हुआ बंद.
Breaking News

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन हुआ सक्रिय,जुगसलाई नगर परिषद पार्क में अवैध रूप से लगाई गई अस्थाई दर्जनों पटाखा दुकान हुआ बंद.

News DeskBy News DeskOctober 20, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Oplus_131072
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की सक्रियता के कारण जुगसलाई थाना अंतर्गत टाटा पिगमेंट गेट के समीप नगर परिषद पार्क, जुगसलाई में अवैध रूप से लगाए गए तकरीबन 40 से 50 पटाखा दुकानों को बंद करा दिया गया है .

ज्ञात हो कि इस संदर्भ में लहर चक्र संवाददाता ने जिला के तेज तर्रार उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी का ध्यान आकर्षित कराया था.

उपायुक्त महोदय की तत्परता के बाद अवैध पटाखा कारोबारी जो जुगसलाई रेलवे लाइन के समीप बिना लाइसेंस के पटाखा की खरीद बिक्री कर रहे थे, उन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है एवं पार्क के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया गया है. जिससे कि बिना लाइसेंस धारी अवैध रूप से पुनः पटाखा की बिक्री न कर पाए.

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

ज्ञात हो कि पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जुगसलाई क्षेत्र में पटाखा बिक्री के लिए आरपी पटेल स्कूल मैदान में 48 पटाखा कारोबारी को लाइसेंस दिया गया है ,ऐसी स्थिति में जुगसलाई नगर परिषद पार्क में दर्जनों पटाखा कारोबारी द्वारा अवैध ग्रुप से पटाखा की बिक्री की जा रही थी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने इस साल जिले के 24 खुले मैदानों में पटाखा बिक्री के लिए 537 दुकानदारों को अस्थायी लाइसेंस जारी किया है.

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

वहीं, घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के बीच निर्वाचन आयोग ने पटाखा लाइसेंस को लेकर जारी दिशा-निर्देशों में 48 घंटे के भीतर एक बार फिर संशोधन किया है, पहले जारी निर्देश में आयोग ने केवल वर्ष 2024 में लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों को ही 2025 में लाइसेंस देने का आदेश दिया था. इसके चलते प्रशासन ने लगभग डेढ़ सौ नये आवेदकों के लाइसेंस रोक दिये थे. शुक्रवार को इन नये दुकानदारों ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर अपनी बात रखी. डीसी ने पूरी स्थिति आयोग को बतायी और रिपोर्ट भेजी. इसके बाद आयोग ने संशोधित आदेश जारी करते हुए घाटशिला विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर शेष सभी नये आवेदकों को भी अस्थायी पटाखा बिक्री लाइसेंस देने की अनुमति दी है.

ऐसे में साकची आमबगान में 101,कदमा गणेश पूजा मैदान में 84, क्लब हाउस बिष्टुपुर में 17, दुर्गापूजा मैदान बारीडीह में 39, सर्कस मैदान गोलमुरी में 18, बागबेड़ा वायरलेस मैदान में 6, हरिजन स्कूल भालूबासा के समीप 15, संडे मार्केट में 7, दुर्गापूजा मैदान बर्मामाइंस में 27,गड्ढा मैदान सिदगोड़ा में 15, राम मंदिर के समीप सोनारी में 23, सबुज कल्याण संघ टेल्को में 35, एन टाइप दुर्गा पूजा मैदान टेल्को में 21, आरपी पटेल स्कूल मैदान जुगसलाई में 48, गांधी मैदान मानगो में 30, ईचड़ाशोल लोक निर्माण मैदान में 12, शिवमंदिर मैदान कटिंग में 3, जादूगोड़ा मार्केट सेंटर वाला मैदान में 13, मुसाबनी मैदान में 4, इंदिरा मार्केट घाटशिला में 4, सर्कस मैदान दाहीगोड़ा में 5, मऊभंडार बारी मैदान में 6, आंचलिक मैदान महुलिया गालूडीह में 1, धालभूमगढ़ काली मंदिर के समीप मैदान में 5 तथा पूरे जिले में कुल 537 दुकानदारों को अस्थायी लाइसेंस दिया गया था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026
Recent Post

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group