Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Puri Rath Yatra: भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे, तालध्वज रथ के एक मोड़ पर फंस जाने की वजह से रोकी गयी थी यात्रा
    Breaking News

    Puri Rath Yatra: भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे, तालध्वज रथ के एक मोड़ पर फंस जाने की वजह से रोकी गयी थी यात्रा

    News DeskBy News DeskJune 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Puri. पुरी में रथ यात्रा शुरू होने के एक दिन बाद शनिवार को भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ अपने गंतव्य गुंडिचा मंदिर पहुंच गए. गुंडिचा मंदिर को देवताओं की ‘मौसी’ का घर माना जाता है जो हर साल जगन्नाथ मंदिर से निकलकर अपनी ‘मौसी’ के घर जाते हैं. गुंडिचा मंदिर 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर से 2.6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

    देवता नौ दिन बाद मुख्य मंदिर चले जाएंगे. वापसी की रथ यात्रा को ‘बहुदा यात्रा’ कहा जाता है जो इस साल पांच जुलाई को होगी. इससे पहले दिन में ‘जय जगन्नाथ’ और ‘हरि बोल’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने आज सुबह लगभग 10 बजे तीनों रथों को फिर से खींचना शुरू किया. पुरी में 27 जून की रात रथयात्रा रोक दी गई थी.

    रथों को शुक्रवार शाम तक गुंडिचा मंदिर पहुंचना था, लेकिन भगवान बलभद्र का तालध्वज रथ के एक मोड़ पर फंस जाने के कारण श्रद्धालुओं को ग्रैंड रोड पर रुकना पड़ा, जिससे अन्य दो रथ भी आगे नहीं बढ़ सके. परंपरा के अनुसार, सबसे आगे ‘तालध्वज’ रहता है, उसके बाद देवी सुभद्रा का रथ ‘दर्पदलन’ और भगवान जगन्नाथ का रथ ‘नंदीघोष’ रहता है.

    Jamshedpur: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा, गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    विधि मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, मुख्य सचिव मनोज आहूजा, पुलिस महानिदेशक वाई. बी. खुरानिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी को भगवान जगन्नाथ के ‘नंदीघोष’ रथ को खींचते दिखे. रथों के अपने गंतव्य पहुंचने पर इन्हें गुंडिचा मंदिर के बाहर रखा गया. औपचारिक शोभायात्रा के बाद देवताओं को रविवार को मंदिर के अंदर ले जाया जाएगा.

    श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने कहा, ‘हम रथ यात्रा के संचालन के लिए श्रद्धालुओं समेत सभी हितधारकों को धन्यवाद देते हैं. इस बीच, डीजीपी वाई. बी. खुरानिया ने कहा कि रथों की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं.

    CJP protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा सीजेपी, केंद्रीय मंत्रियों से कहा- इस मुद्दे से कोई समझौता नहीं होगा

    शनिवार को रथ यात्रा के दौरान बीमार पड़े 600 से अधिक श्रद्धालुओं का पुरी के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया गया. कई लोग धक्का-मुक्की के कारण घायल हो गए जबकि 200 से अधिक लोग गर्मी और उमस भरे मौसम के कारण बेहोश हो गए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Goddess Subhadra and Lord Jagannath reached the Gundicha temple Puri Rath Yatra: The chariots of Lord Balabhadra the journey was stopped due to the Taladhwaj chariot getting stuck at a turn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा, गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    July 24, 2026

    CJP protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा सीजेपी, केंद्रीय मंत्रियों से कहा- इस मुद्दे से कोई समझौता नहीं होगा

    July 24, 2026

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    July 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा, गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    July 24, 2026

    CJP protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा सीजेपी, केंद्रीय मंत्रियों से कहा- इस मुद्दे से कोई समझौता नहीं होगा

    July 24, 2026

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    July 24, 2026

    JSSC Exam: प्रवेश-पत्र मिलने में देरी, सुदूर परीक्षा केंद्र के कारण जेएसएससी की परीक्षा नहीं दे पाये जमशेदपुर, चाईबासा समेत कई जिलों केपरीक्षार्थी

    July 24, 2026

    Sansad Monsoon session: विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित, नहीं चल सका प्रश्नकाल

    July 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group