Lahar Chakra

Purnima Sahu ‘Birthday’: विधायक पूर्णिमा साहू ने मनाया जन्मदिन, महिलाओं को किया सम्मानित, सीएम हेमंत सोरेन ने भी दी बधाई

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को अपना जन्मदिन मनाया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णमा साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि जन्मदिन की अनेक-अनेक शुभाशीष और जोहार. मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं.

विधायक के एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा. पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस स्थित सिदो कान्हू बस्ती में महिलाओं को सम्मानित किया. साथ ही उनके बीच साड़ी एवं खाद्य सामग्री का विरण किया.

Exit mobile version