Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CBSE की कक्षा 12वीं में ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ प्रणाली पर उठे सवाल? शिक्षा मंत्रालय बोला- यस त्रुटिरहित, पुनर्मूल्यांकन शुल्क भी घटाया
    Breaking News

    CBSE की कक्षा 12वीं में ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ प्रणाली पर उठे सवाल? शिक्षा मंत्रालय बोला- यस त्रुटिरहित, पुनर्मूल्यांकन शुल्क भी घटाया

    News DeskBy News DeskMay 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. शिक्षा मंत्रालय ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएसएम) प्रणाली से अंकों पर असर पड़ने की चिंताओं को रविवार को खारिज किया और पुनर्मूल्यांकन तथा उत्तर पुस्तिका सत्यापन शुल्क घटाकर 100-100 रुपये करने की घोषणा की। अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला विद्यार्थियों की चिंता कम करने के लिए लिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ओएसएम पूरी तरह त्रुटिरहित है और पारदर्शी मूल्यांकन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जाने वाली पद्धति है।

    स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कक्षा 12वीं की 98 लाख उत्तर पुस्तिकाएं स्कैन की गईं और इस प्रक्रिया में सुरक्षा के तीन स्तर अपनाए गए। हालांकि, बार-बार स्कैन के बावजूद कुछ उत्तरपुस्तिकाओं में लिखावट स्पष्ट नहीं हो पा रही थी, क्योंकि उनमें इस्तेमाल की गई स्याही का रंग बहुत हल्का था। स्कैन के बाद भी उन उत्तरपुस्तिकाओं को पूरी तरह पढ़ने योग्य नहीं बनाया जा सका। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे मामलों में परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाएं हाथ से जांचने और उसी के अनुसार अंक देने के निर्देश दिए गए। 13,000 से अधिक ऐसी उत्तर पुस्तिकाएं अलग से चिह्नित कर हाथ से जांची गईं और अंक प्रणाली में दर्ज किए गए।’’

    JAMSHEDPUR NEWS: ट्रेनों की लेटलतीफी पर भड़के विधायक सरयू राय, रेलवे को दी खुली चेतावनी- ‘कमजोरी न समझें, जरूरत पड़ी तो ट्रैक पर भी बैठेंगे!’

    उन्होंने ने कहा, ‘‘सुरक्षा स्तर और संबंधित मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ के माध्यम से की गई जांच सटीक, पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।’’ कुमार की ये टिप्पणियां छात्रों और अभिभावकों द्वारा जताई जा रही इन चिंताओं के बीच आई हैं कि कक्षा 12 में उत्तीर्ण प्रतिशत और अंकों में गिरावट का कारण ओएसएम है जिसे सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में पहली बार लागू किया गया है।
    सीबीएसई ने छात्रों की चिंता कम करने के लिए पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका सत्यापन शुल्क घटा दिया गया है।

    DHANBAD NEWS: चोपन स्टेशन पर रेलकर्मियों ने पेश की मानवता और सतर्कता की मिसाल, खोया बैग लौटाया, शराबी को किया आरपीएफ के हवाले!

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    "Yes CBSE की कक्षा 12वीं में ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ प्रणाली पर उठे सवाल? शिक्षा मंत्रालय बोला- यस त्रुटिरहित it's error-free. Re-evaluation fees have also been reduced." Questions raised about CBSE's "on-screen marking" system for Class 12? The Education Ministry said पुनर्मूल्यांकन शुल्क भी घटाया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ट्रेनों की लेटलतीफी पर भड़के विधायक सरयू राय, रेलवे को दी खुली चेतावनी- ‘कमजोरी न समझें, जरूरत पड़ी तो ट्रैक पर भी बैठेंगे!’

    May 17, 2026

    DHANBAD NEWS: चोपन स्टेशन पर रेलकर्मियों ने पेश की मानवता और सतर्कता की मिसाल, खोया बैग लौटाया, शराबी को किया आरपीएफ के हवाले!

    May 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :तुरामडीह बना मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री विलेज, गांव की सभी महिलाएं व किशोरियां करती है रियूजेबल सैनिटरी पैड का इस्तेमाल, केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बन रहा नई मिशाल

    May 17, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: ट्रेनों की लेटलतीफी पर भड़के विधायक सरयू राय, रेलवे को दी खुली चेतावनी- ‘कमजोरी न समझें, जरूरत पड़ी तो ट्रैक पर भी बैठेंगे!’

    May 17, 2026

    DHANBAD NEWS: चोपन स्टेशन पर रेलकर्मियों ने पेश की मानवता और सतर्कता की मिसाल, खोया बैग लौटाया, शराबी को किया आरपीएफ के हवाले!

    May 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :तुरामडीह बना मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री विलेज, गांव की सभी महिलाएं व किशोरियां करती है रियूजेबल सैनिटरी पैड का इस्तेमाल, केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बन रहा नई मिशाल

    May 17, 2026

    CBSE की कक्षा 12वीं में ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ प्रणाली पर उठे सवाल? शिक्षा मंत्रालय बोला- यस त्रुटिरहित, पुनर्मूल्यांकन शुल्क भी घटाया

    May 17, 2026

    Jharkhand Child Pornography: चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर CID की कार्रवाई, दो अपराधी गिरफ्तार, टेलीग्राम के जरिए ओमान, बांग्लादेश और UAE में अश्लील सामग्री बेचने का मामला

    May 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group