Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Raghubar Das: आदिवासी मुख्यमंत्री के शासन में ही आदिवासी बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित, बरहेट में.दुष्कर्म की घटना पर रघुवर ने हेमंत सरकार को घेरा
    Breaking News

    Raghubar Das: आदिवासी मुख्यमंत्री के शासन में ही आदिवासी बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित, बरहेट में.दुष्कर्म की घटना पर रघुवर ने हेमंत सरकार को घेरा

    News DeskBy News DeskJune 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गृह विधानसभा क्षेत्र बरहेट (गोड्डा जिला) के सुंदरपहाड़ी इलाके में एक आदिवासी नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवर दास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री के शासन में ही आदिवासी बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं . उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया. दास ने पूछा कि आखिर किसके इशारे पर इस घृणित अपराध को छिपाने की कोशिश हुई? उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री के अपने क्षेत्र में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो पूरे राज्य की हालत का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है.

    दास ने हाल के दिनों में झारखंड के विभिन्न जिलों में महिलाओं के खिलाफ हुई घटनाओं का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि बोकारो के ललपनिया में एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई, जहां गांववालों की सतर्कता से उसे बचाया जा सका. वहीं, साहिबगंज में रुबिका पहाड़िया की निर्मम हत्या अब भी लोगों के जेहन में ताजा है. सिमडेगा, गुमला, गोड्डा, खूंटी और यहां तक कि राजधानी रांची तक में महिला अत्याचार की घटनाएं आम होती जा रही हैं.

    Jharkhand: सुरक्षा गार्ड और कोयला चोरों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

    रघुवर दास ने कहा कि नारी शक्ति समाज, राज्य और राष्ट्र की रीढ़ होती है. यदि महिलाएं ही सुरक्षित नहीं हैं, तो यह शासन की असफलता का प्रमाण है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सार्वजनिक रूप से सवाल किया कि आखिर वे किसके दबाव में अब तक मौन हैं. क्या राज्य सरकार अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रही है?

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन का निर्देश, लापता बच्चों, महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए, जानें और क्या कहा?

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Raghubar Das: Tribal daughters are most unsafe under the rule of tribal Chief Minister Raghuvar cornered Hemant government on the rape incident in Barhet
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: सुरक्षा गार्ड और कोयला चोरों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

    May 6, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन का निर्देश, लापता बच्चों, महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए, जानें और क्या कहा?

    May 6, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 657.22 अंक चढ़कर 77,675.01 पर पहुंचा

    May 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: सुरक्षा गार्ड और कोयला चोरों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

    May 6, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन का निर्देश, लापता बच्चों, महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए, जानें और क्या कहा?

    May 6, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 657.22 अंक चढ़कर 77,675.01 पर पहुंचा

    May 6, 2026

    Bengal Election: बंगाल में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना, ममता के आवास से हटा सुरक्षा घेरा

    May 6, 2026

    Jamshedpur: स्कूली खेल प्रतियोगिता में पोमित चटर्जी बने अंडर-11 चैंपियन, सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    May 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group