Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rahul Gandhi: राष्ट्र विरोधी’ बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ओडिशा के झारसुगुड़ा में प्राथमिकी दर्ज
    Breaking News

    Rahul Gandhi: राष्ट्र विरोधी’ बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ओडिशा के झारसुगुड़ा में प्राथमिकी दर्ज

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhuvneshwar.ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में कथित तौर पर ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ बयान दिए जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि झारसुगुड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), इसकी युवा शाखा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस), बजरंग दल के सदस्यों द्वारा गांधी के खिलाफ पुलिस महानिरीक्षक-उत्तरी रेंज हिमांशु लाल को पांच फरवरी को दी गई शिकायत के आधार पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई.

    उन्होंने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरा पहुंचाने संबंधी कृत्य), 197(1) (डी) (भारत की एकता, संप्रभुता, अखंडता या सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाली गलत या भ्रामक जानकारी उत्पन्न या प्रकाशित करने के लिए) के तहत झारसुगुड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांधी जानबूझकर राष्ट्रविरोधी बयान देते रहे हैं जिससे प्रत्येक भारतीय व्यक्ति को ठेस पहुंचती है.

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    पुलिस महानिरीक्षक ने शिकायत को जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए झारसुगुड़ा पुलिस अधीक्षक परमार स्मित पुरुषोत्तमदास को भेजा था. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, गांधी के खिलाफ झारसुगुड़ा थाने में प्राथमिकी (मामला संख्या 31) दर्ज की गई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीकांत जेना ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘राहुल गांधी पर लगे आरोप की प्रकृति के बारे में नहीं पता, पहले मुझे देखने दें. कांग्रेस राजनीतिक दल के रूप में भाजपा तथा आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ लड़ती रही है.

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026
    Recent Post

    Tata Group: टाटा ट्रस्ट्स का 1989 के शेयर हस्तांतरण में अनियमितता के आरोपों से इनकार

    June 6, 2026

    Chaibasa: SIT की कार्रवाई, चक्रधरपुर के उप मुखिया की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

    June 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group