Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»कांग्रेस में जान फुंकने में जुटे राहुल, 13 राज्यों से आए 338 जिला अध्यक्षों को बीजेपी से मुकाबला करने का मंत्र
    Breaking News

    कांग्रेस में जान फुंकने में जुटे राहुल, 13 राज्यों से आए 338 जिला अध्यक्षों को बीजेपी से मुकाबला करने का मंत्र

    News DeskBy News DeskMarch 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rahul Gandhi Guru mantra: केंद्र की सत्ता से पिछले 11 साल से बाहर रहने और विभिन्न राज्यों के चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी कांग्रेस में जान फुंकने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस सासंद इसके लिए नींव से मजबूती देने की शुरुआत की है. कांग्रेस ने अपने संगठन सृजन की मुहिम को जमीनी स्तर पर मजबूती की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने बीजेपी से मुकाबला करने के लिए अपने जिलाध्यक्षों को जीत का ‘गुरुमंत्र’ दिया है. तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, लक्षद्वीप, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुद्दुचेरी, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के जिला अध्यक्ष की ट्रेनिंग दी गई.

    गुरुवार को कांग्रेस के नए दफ्तर में अध्यक्षों को ट्रेनिंग दी गई है. ट्रेनिंग कार्यक्रम में 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों से 338 जिला अध्यक्ष शामिल हुए. इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने सभी को बीजेपी से मुकाबला करने की ट्रेनिंग दी. इसके साथ ही बैठक में जिला संगठन को सक्षम और आक्रामक बनाने का मंत्र भी दिया. बाकी बचे हुए जिला अध्यक्षों की बैठक 3 अप्रैल को होगी.
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अपने जिलाध्यक्षों को अलग-अलग मुद्दों पर गुरुमंत्र दिए और उन्हें आगामी रणनीति को समझाया. कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में जिलाध्यक्षों को चार से पांच प्रजेंटेशन दिए. पहले प्रजेंटेशन में शशिकांत सेंथिल ने बताया कि कैसे जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक की इकाइयां चुनाव के दौरान जमीन पर सक्रिय तौर पर काम करेंगी. बैठक में एक प्रजेंटेशन के जरिए मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे वोटर लिस्ट के मुद्दे पर बात हुई, जिसमें बताया गया कि कैसे जिला स्तर पर इन पर प्रभावी ढंग से निगरानी रखी जाए और इस समस्या से कैसे डील किया जाए. जिला अध्यक्षों से कहा है कि वह अपने पूरे संगठन के जरिए मतदाता सूचियो पर नजर रखें. उसमें अगर किसी भी तरह के बदलाव किए जाते हैं तो आपत्ति दाखिल करें. वोटर लिस्ट से नाम काटने और जोड़ने की प्रक्रिया पर नजर रखें और अलर्ट रहें.

    बीजेपी से मुकाबला करने का दिया गुरुमंत्र

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    कांग्रेस ने अपने जिला अध्यक्षों को बीजेपी से जमीनी स्तर पर मुकाबला करने की ट्रेनिंग दी. जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस की अपनी विचारधारा है और कांग्रेस जो लड़ाई लड़ रही है, उसे पार्टी जिला अध्यक्षों के माध्यम से ही सिर्फ सड़क तक नहीं बल्कि घर-घर तक ले जा सकती है. कांग्रेस का मानना है कि इस काम को जिला अध्यक्ष ही कर सकते हैं. अपने लोगों में जोश भरते हुए खरगे ने कहा कि बीजेपी और संघ के खिलाफ हमारी लड़ाई संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह जारी है. हमें इस लड़ाई को सड़कों और जमीन तक ले जाना होगा.

    जिला अध्यक्षों के बीच खरगे का छलका दर्द

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जिला अध्यक्षों को राज्यों में चुनाव जीतने और दीघकालिक रणनीति की दिशा में काम करने की सलाह भी दी. साथ ही खरगे का दर्द छलक गया. उन्होंने कहा कि कि सत्ता में आए बिना हम अपनी विचारधारा को लागू नहीं कर सकते. जिला अध्यक्षों से खरगे ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में अगर आप लोग जरा सी मेहनत और लगा देते तो देश में सरकार कांग्रेस की होती. उन्होंने कहा कि इसके लिए 25 से 30 सीट पर और मेहनत लगानी थी, अगर उन सीटों पर जोर लगाते तो केंद्र में वैकल्पिक सरकार कांग्रेस के अगुवाई में बनी होती.

    पवन खेड़ा ने मीडिया में कहा कि यह एक ऐतिाहसिक बैठक थी, जिसके पहले चरण 338 जिला अध्यक्ष की बैठक थी. देश के बाकी के जिला अध्यक्ष की बैठक तीन अप्रैल को होगी. ये तमाम बैठकें गुजरात में होने वाले कांग्रेस अधिवेशन से पहले संपन्न हो जाएंगी. माना जा रहा है कि कांग्रेस गुजरात में होने वाली सीडब्ल्यूसी बैठक से पहले संगठन की सारी एक्सरसाइज पूरी कर लेना चाहेती है ताकि बैठक में अहम प्रस्ताव को रखकर उसे अमलीजामा पहनाया जा सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    he gave mantra to 338 district presidents from 13 states to fight against BJP Rahul Gandhi is busy in infusing new life in Congress
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group