Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट में 6 अगस्त को पेश होने का आदेश, तब-तक गिरफ्तारी पर रोक
    Breaking News

    राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट में 6 अगस्त को पेश होने का आदेश, तब-तक गिरफ्तारी पर रोक

    News DeskBy News DeskJune 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ चाईबासा कोर्ट द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट पर सुनवाई की. राहुल गांधी के वकील ने हाई कोर्ट से अनुरोध किया कि उन्हें चाईबासा कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट दी जाए. कोर्ट ने पूछा कि जब समन जारी हुआ था, तब वे कोर्ट क्यों नहीं आए. अब उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका है. राहुल गांधी के वकील ने बताया कि 26 जून 2025 को वे व्यस्त हैं, इसलिए वे 6 अगस्त को चाईबासा के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश होंगे. हाई कोर्ट ने तब तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

    क्या है मामला

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    यह मामला 2018 में राहुल गांधी के एक राजनीतिक भाषण से जुड़ा है. 28 मार्च 2018 को कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ तीखी टिप्पणी की थी. इस भाषण के खिलाफ भाजपा नेता प्रताप कटियार ने 9 जुलाई 2018 को चाईबासा सीजेएम कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था. चाईबासा कोर्ट ने राहुल गांधी को 26 जून 2025 को पेश होने का आदेश दिया था, जिसके खिलाफ उनके वकील ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की. याचिका में कहा गया कि चाईबासा कोर्ट ने उनकी व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी पर विचार नहीं किया और गैर-जमानती वारंट जारी किया, जो ठीक नहीं है.

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    arrest banned till then Rahul Gandhi ordered to appear in Chaibasa court on August 6
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026
    Recent Post

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026

    Jharkhand:डायन होने के संदेह में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मर डाला हत्या

    July 4, 2026

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group