Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Rail Board Dicision: रेलवे ने अग्रिम ट्रेन आरक्षण की समय सीमा घटाकर 60 दिन की, नयी व्यवस्था एक नवंबर से होगी प्रभावी
    Headlines

    Rail Board Dicision: रेलवे ने अग्रिम ट्रेन आरक्षण की समय सीमा घटाकर 60 दिन की, नयी व्यवस्था एक नवंबर से होगी प्रभावी

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024Updated:October 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेलवे बोर्ड ने सीटों की अग्रिम आरक्षण अवधि को मौजूदा 120 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दिया है। नयी व्यवस्था एक नवंबर, 2024 से प्रभावी होगी. रेलवे बोर्ड के 16 अक्टूबर, 2024 के परिपत्र में कहा गया है, “यह निर्णय लिया गया है कि एक नवंबर 2024 से ट्रेनों द्वारा अग्रिम आरक्षण की मौजूदा समय सीमा 120 दिनों से घटाकर 60 दिन (यात्रा की तारीख को छोड़कर) कर दी जाएगी. इसमें कहा गया है कि 120 दिनों की एआरपी (अग्रिम आरक्षण अवधि) के तहत 31 अक्टूबर तक की गई सभी बुकिंग यथावत रहेंगी. परिपत्र में एआरपी में कटौती का कोई कारण नहीं बताया गया. बोर्ड के अनुसार, हालांकि, 60 दिनों की एआरपी के बाद की गई बुकिंग को रद्द करने की अनुमति होगी. बोर्ड के परिपत्र में कहा गया, ताज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि जैसी कुछ दिन के समय चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा, जहां अग्रिम आरक्षण के लिए कम समय सीमा वर्तमान में लागू है. इसमें कहा गया है कि विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं होगा. रेल मंत्रालय ने 25 मार्च 2015 को एआरपी को 60 दिनों से बढ़ाकर 120 दिन किया था.

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Rail Board Decision: Railways has reduced the time limit for advance train reservation to 60 days the new system will be effective from November 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

    September 5, 2026
    Recent Post

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

    September 5, 2026

    Adityapur: बुजुर्ग ने पहले हाथ जोड़कर प्रणाम किया, फिर आदित्यपुर खरकई पुल से नदी में लग दी छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

    September 5, 2026

    Chaibasa Road Accident: मांझरी थाना क्षेत्र के भागबिल्ला गांव निवासी युवक की बाइक की टक्कर से मौत

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group