Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RailOne App Lunch:’ रेलवन एप्लीकेशन’ लॉन्च, रेल मंत्री ने की शुरुआत, यात्रियों को सभी जरूरतों का एकजगह मिलेगा समाधान
    Breaking News

    RailOne App Lunch:’ रेलवन एप्लीकेशन’ लॉन्च, रेल मंत्री ने की शुरुआत, यात्रियों को सभी जरूरतों का एकजगह मिलेगा समाधान

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi..  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को रेलवन मोबाइल ऐप्लीकेशन की शुरुआत की जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग, ट्रेन और पीएनआर पूछताछ, यात्रा योजना बनाने, रेल सहायता सेवाएं और भोजन बुकिंग जैसी कई सेवाओं तक आसान पहुंच में मदद मिलेगी. वैष्णव ने रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) के 40वें स्थापना दिवस समारोह में इस ऐप की शुरुआत की. यह ऐप एंड्रॉइड प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर, दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है. रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘रेलवन ऐप पर यात्रियों की सभी जरूरतों का समाधान उपलब्ध होगा. इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को निम्नलिखित सेवाओं तक आसान पहुंच मिलेगी: टिकटिंग – आरक्षित, अनारक्षित, प्लेटफॉर्म टिकट; ट्रेन और पीएनआर पूछताछ; यात्रा योजना; रेल सहायता सेवाएं; ट्रेन में भोजन की बुकिंग.’ इसमें कहा गया है, ‘इसके अतिरिक्त, माल ढुलाई से संबंधित पूछताछ की सुविधा भी उपलब्ध है.’ ऐप के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए मंत्रालय ने कहा कि यह उपयोगकर्ताओं को सरल और स्पष्ट यूजर इंटरफेस के माध्यम से बेहतर अनुभव प्रदान करेगा. मंत्रालय ने कहा, ‘इसमें न केवल सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं, बल्कि सेवाओं के बीच एकीकृत कनेक्टिविटी भी है, जिससे उपयोगकर्ता को भारतीय रेलवे सेवाओं का समग्र पैकेज मिलता है.
    इस ऐप की एक खास विशेषता सिंगल साइन-ऑन है, जिससे उपयोगकर्ताओं को कई पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं रहती.
    रेलवन ऐप डाउनलोड करने के बाद, कोई भी व्यक्ति रेलकनेक्ट या यूटीएसऑनमोबाइल ऐप की मौजूदा उपयोगकर्ता आईडी का उपयोग करके लॉग इन कर सकता है. इससे उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप रखने की आवश्यकता नहीं रहती, जिससे डिवाइस स्टोरेज की बचत होती है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    launched by Railway Minister passengers will get solution for all their needs at one place RailOne App Launch: 'RailOne Application' launched
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group