


Jamahedpur.दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में रखरखाव, सिग्नलिंग और इंजीनियरिंग कार्यों के लिए 31 अगस्त से 6 सितंबर तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक लेने की घोषणा की गई है. इस ब्लॉक के कारण टाटानगर, चक्रधरपुर, आसनसोल और पुरुलिया रेल खंडों पर चलने वाली कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.
रेल प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस दौरान कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्गों को छोटा किया गया है.
रोलिंग ब्लॉक के चलते दैनिक यात्रियों, विशेषकर कोल्हान और पश्चिम बंगाल की ओर यात्रा करने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति और समय-सारणी की जांच अवश्य कर लें.
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें:
आसनसोल – आद्रा – आसनसोल मेमू (68046/68045): 31 अगस्त, 2 सितंबर और 6 सितंबर को रद्द रहेगी.
आद्रा – मेदनीपुर – आद्रा मेमू (68090/68089): 1 सितंबर, 4 सितंबर और 6 सितंबर को रद्द रहेगी.
आसनसोल – पुरुलिया – आसनसोल मेमू (63594/63593): 31 अगस्त, 3 सितंबर, 4 सितंबर और 6 सितंबर को रद्द रहेगी.
आद्रा – बाराभूम – आद्रा मेमू (68077/68078): 6 सितंबर को रद्द रहेगी.
शॉर्ट-टर्मिनेट एवं शॉर्ट-ओरिजिनेट (मार्ग परिवर्तन) होने वाली ट्रेनें:
टाटानगर – आसनसोल – टाटानगर मेमू (68056/68055):
4 और 6 सितंबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन पर ही समाप्त होगी.
आद्रा से आसनसोल के बीच 31 अगस्त, 3 सितंबर, 5 सितंबर और 6 सितंबर को इसकी सेवाएं रद्द रहेंगी.
चक्रधरपुर – गोमो – चक्रधरपुर मेमू (18116/18115): 1, 4 और 6 सितंबर को महुदा (MHQ) स्टेशन तक ही चलेगी. महुदा और गोमो के बीच सेवा रद्द रहेगी.
खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036): 2, 5 और 6 सितंबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक ही चलाई जाएगी. आद्रा से हटिया के बीच इसका परिचालन बंद रहेगा.
आसनसोल – बलरामपुर मेमू (68060): 4 और 6 सितंबर को आसनसोल के बजाय आद्रा स्टेशन से ही खुलकर चलेगी.

