Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway Copper Cable Theft: रेलवे की कॉपर केबल चोरी करने वाले दिल्ली के संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 17 आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    Railway Copper Cable Theft: रेलवे की कॉपर केबल चोरी करने वाले दिल्ली के संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 17 आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रेलवे की कॉपर केबल चोरी करने वाले दिल्ली के संगठित गिरोह का पर्दाफाश

    10 चोरों एवं 7 रिसीवरों सहित कुल 17 आरोपी गिरफ्तार, 4 स्कूटर जब्त

    चोरी की रेलवे संपत्ति दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कबाड़ मंडी में बेचने की बात आई सामने

    बिलासपुर –

    HAJIPUR NEWS: रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की पहल, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    बुढ़ार, सिंहपुर, छादा एवं शहडोल क्षेत्र में रेलवे की कॉपर केबल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, बिलासपुर के मार्गदर्शन में RPF की विशेष टीम एवं RPF पोस्ट अनूपपुर ने संयुक्त कार्रवाई कर एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।

    कार्रवाई में 10 आरोपियों एवं चोरी की रेलवे संपत्ति खरीदने वाले 7 रिसीवरों सहित कुल 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी में प्रयुक्त 4 स्कूटर भी जब्त किए गए हैं।

    जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली से आकर अनूपपुर क्षेत्र में किराए के मकानों में रह रहे थे तथा स्कूटर से घूमकर रेलवे की कॉपर केबल एवं अन्य तांबे की सामग्री की रेकी कर चोरी करते थे। चोरी की सामग्री को दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कबाड़ मंडी में बेचने की बात पूछताछ में सामने आई है।

    CHAKULIA NEWS: मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी में पंखा चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; झारग्राम से चोरी का सामान बरामद

    RPF द्वारा प्रभावित रेलखंडों में लगातार निगरानी, पेट्रोलिंग, एम्बुश एवं स्थानीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो आरोपियों को ट्रेन से भागते समय उमरिया से तथा एक आरोपी को गाजियाबाद स्थित उसके निवास से पकड़ा गया।

    आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई कॉपर केबल एवं अन्य तांबे की रेलवे सामग्री बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं चोरी की संपत्ति के खरीदारों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

    गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    17 आरोपी गिरफ्तार Anuppur RPF Bilaspur news Bilaspur RPF Chandni Chowk Scrap Market Copper Cable Theft Copper Theft Delhi Gang Ghaziabad Indian Railways NEWS Railway Copper Cable Theft Railway Crime railway news Railway Property Theft RPF News RPF कार्रवाई Umaria अनूपपुर RPF उमरिया कॉपर केबल चोरी गाजियाबाद चांदनी चौक कबाड़ मंडी दिल्ली चोरी गिरोह बिलासपुर RPF रेलवे कॉपर केबल चोरी रेलवे चोरी रेलवे संपत्ति रेलवे संपत्ति चोरी रेलवे सुरक्षा बल संगठित गिरोह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    HAJIPUR NEWS: रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की पहल, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    September 15, 2026

    CHAKULIA NEWS: मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी में पंखा चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; झारग्राम से चोरी का सामान बरामद

    September 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :गणेश पूजा के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार, की पूजा-अर्चना

    September 15, 2026
    Recent Post

    HAJIPUR NEWS: रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की पहल, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    September 15, 2026

    CHAKULIA NEWS: मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी में पंखा चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; झारग्राम से चोरी का सामान बरामद

    September 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :गणेश पूजा के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार, की पूजा-अर्चना

    September 15, 2026

    Railway Copper Cable Theft: रेलवे की कॉपर केबल चोरी करने वाले दिल्ली के संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 17 आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डेंगू पीड़ित मरीज के लिए सुनील आनंद ने किया सिंगल डोनर प्लेटलेट दान, 61वां रक्तदान

    September 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group